header ads

निजी कारणों से आईपीएल से बाहर हुए मलिंगा

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने आईपीएल के 13वें सीजन से नाम वापस ले लिया है।

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक मलिंगा ने निजी कारणों का हवाला देकर लीग से अपना नाम वापस लिया है। टीम ने उनकी जगह आस्ट्रेलिया के जेम्स पेटिनसन को आईपीएल खेलने का मौका दिया है। पेटिनसन ने अभी तक आईपीएल नहीं खेला है।

वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, मलिंगा के पिता बीमार हैं और उन्हें आने वाले सप्ताह में सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है। मलिंगा ऐसे में श्रीलंका में अपने पिता के साथ रहना चाहते हैं और इसलिए ही उन्होंने पिछले महीने टीम के साथ अबुधाबी न जाने का फैसला किया।

ऐसा माना जा रहा था कि मलिंगा लीग के बीच में टीम के साथ जुड़ सकते हैं लेकिन अब उन्होंने लीग में नहीं खेलने का फैसला किया है।

टीम की वेबसाइट पर टीम के मालिक आकाश अंबानी के हवाले से लिखा है, लसिथ मलिंगा महान हैं और टीम की मजबूती हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि उनको मिस किया जाएगा। हम हालांकि उनकी इस समय श्रीलंका में परिवार के साथ रहने की जरूरत को समझते हैं।

पेटनिसन के बारे में आकाश ने कहा, वह टीम के लिए सही विकल्प हैं।

कोविड-19 के कारण इस बार का आईपीएल यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच खेला जाएगा।

एकेयू/आरएचए



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Malinga exited from IPL for personal reasons
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget