Articles by "OTHER SPORTS"

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने 2,783 खेलो इंडिया एथलीटों के लिए अक्टूबर और नवंबर में 5.78 करोड़ रुपये जेब खर्च अलाउंस देने की घोषणा की है। साई ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। यह रकम का मतलब है कि हर खिलाड़ी को प्रति महीने 10, 393.46 रुपये मिलेंगे।

साई ने एक बयान में कहा, खिलाड़ियों को दिया जाने वाले 1.20 लाख रुपये का वार्षिक भत्ता सीधे खिलाड़ियों की बैंक खाते में डाल दिया जाएगा। वहीं बाकी का पैसा खेलो इंडिया अकादमी में उनकी ट्रेनिंग, रहने, खाने और पढ़ाई पर खर्च किया जाएगा।

इसमें उनके अपने गृहनगर जाने का खर्च, घर पर रहते हुए डाइट चार्ट का खर्च और बाकी के खर्चे भी शामिल हैं। यह फंडिंग खेलो इंडिया टेलैंट डेवलपमेंट (केआईटीडी) स्कीम के तहत की जा रही है। इसके अलावा कुल 45,40,000 रुपये अक्टूबर और नवंबर में 227 ग्रामीण खिलाड़ियों को खेलो इंडिया स्कॉलरशिप के तहत दिए गए।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Rs 5.78 crore approved for Sports India players
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रेस प्रोमोटर्स प्रोकैम इंटरनेशनल ने गुरुवार को कहा कि मौजूदा चैम्पियन एंडामलाक बेलिहू और सेहे गेमेचू अपना खिताब बचाने के लिए एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन में लौट रहे हैं और ये दोनों धावक 29 नवम्बर को इस प्रतिष्ठित वल्र्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रेस के 16वें एडिशन में भागते हुए दिखेंगे। इयिथोपियाई जोड़ी भारत की राजधानी में अभूतपूर्व लगातार तीसरी जीत का लक्ष्य लेकर चल रही है।

रेस से एक सप्ताह पहले 22 साल के होने जा रहे बेलिहू ने कहा, मैं अभी इथियोपाई राजधानी आदिस अबाबा में अभ्यासरत हूं। बीते कुछ महीनों से अभ्यास का सिलसिला जारी है। दिल्ली में फिर से रोड रेसिंग का मौका मिल रहा है और इसके लिए मैं आयोजकों का धन्यवाद करना चाहता हूं। बेलिहू के हमवतन गुये एडोला के नाम एडीएचएम का कोर्स रिकार्ड है। साल 2014 में एडोला ने 59.06 मिनट के साथ यह रिकार्ड बनाया था लेकिन बेलिहू दो मौकों पर- एक बार 2018 में 59.18 मिनट और फिर 2019 में 59.10 मिनट के साथ इस रिकार्ड के करीब आ चुके हैं।

बेलिहू इस साल दिल्ली की सड़कों पर नया कीर्तिमान स्थापित करना चाहेंगे और साफ तौर पर उनका लक्ष्य इस साल रेस को 59 मिनट से कम समय में निपटाना और एडीएचएम के इतिहास का सबसे सफल धावक बनना होगा। साल 2017 में इस रेस में डेब्यू करते हुए बेलिहू ने दूसरा स्थान हासिल किया था।

इस साल एडीएचएम के इलीट वर्ग में कुल 13 पुरुष हैं और इन सबने एक घंटे के भीतर हाफ मैराथन पूरा किया है और इनमें से पांच को बेलिहू से भी तेज रहे हैं। इन्हीं में एडोला भी हैं, जो छह साल के बाद फिर से दिल्ली लौट रहे हैं।

एडीएचएम 2020 में हिस्सा ले रहे 13 इलीट धावकों में सबसे तेज बहरीन के 2018 वलर्ड एथलेटिक्स हाफ मैराथन चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाले अब्राहम चेरोबेन हैं, जिनके नाम डिस्टेंस रनिंग का 58.40 मिनट का एशियाई रिकार्ड है।

इसके अलावा इथियोपाई के एमडेवर्क वालेलेगन तथा मुख्तार एडरिस पर भी सबकी नजरें रहेंगी। वालेलेगन ने बीते साल दिल्ली में दूसरा स्थान हासिल किया था और बीते महीने आयोजित वल्र्ड एथलेटिक्स हाफ मैराथन चैम्पियनशिप्स में कांस्य पदक जीता था। वहीं, मुख्तार 2017 तथा 2019 में 5000 मीटर वल्र्ड चैम्पियन रहे हैं। वह इस साल मैराथन में डेब्यू कर रहे हैं।

बीते साल गेमेचू ने 2018 की तुलना मे अपना महिला कोर्स रिकार्ड कम से कम 50 सेकेंड के अंतर से सुधारा था। वह उस साल 66 मिनट में रेस पूरी करने में सफल रही थीं। इस साल गेमेचू इससे भी तेज भागना चाहेंगी लेकिन इसके लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ सकता है क्योंकि कोविड-19 के कारण अन्य एथलीटों की तरह उन पर भी विपरीत असर पड़ा है।

दिसम्बर में 22 साल की होने जा रहीं गेमेचू ने कहा,कोविड-19 ने दुनिया भर के हर एक इंसान की जिंदगी को प्रभावित किया है और मैं भी इससे अछूती नहीं रही हूं। इससे मेरा ट्रेनिंग प्रभावित हुआ है। महामारी के शुरूआती दिनों में हम सबको संक्रमित होने का डर रहता था लेकिन बाद में हमने विश्व स्वास्थ्य संगठन से सलाह लेने के बाद अभ्यास करना शुरू किया। मैंने अपनी व्यक्तिगत ट्रेनिंग शुरू की और अब मैं दिल्ली में दौड़ने के लिए उस्ताहित भी हूं और रोमांचित भी हूं।

इस साल गेमेचू का सामना कई शानदार प्रतिद्वंदियों से होगा और यह कहने मे कोई शक नहीं कि एडीएचएम के इतिहास का सबसे सशक्त महिला इलीट लाइनअप इस साल देखने को मिल रहा है, जहां सात एथलीटों का समय 67 मिनट के भीतर का है।

गेमेचू की दो प्रतिद्वंदियों के तौर पर येलेमजेरेफ येहूलालाव और नेस्टानेट गुदेता का नाम लिया जा सकता है।

इन फार्म येहूलालावने एडीएचएम 2019 में दूसरा स्थान हासिल किया था और वह गेमेचू से सिर्फ एक सेकेंड पीछे रही थी। इसके बाद येहूलालाव ने बीते महीने वलर्ड एथलेटिक्स हाफ मैराथन चैम्पियनशिप मे तीसरा स्थान हासिल करते हुए यह बताया था कि वह डिस्टेंस रनिंग की उभरती हुई स्टार हैं।

पुरुष एवं महिला रेसों के लिए पहले स्थान के लिए पुरस्कार राशि 27 हजार डालर है र इस साल इस आयोजन की कुल पुरस्कार राशि 233.270 डालर है।

एडीएचएम 2020 में इस साल 60 इलीट और भारतीय धावक एक्शन में दिखेंगे। पारंपरिक रूप से रेस की शुरूआत और समापन जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पर होगा। यह इवेंट इस साल बायो सेक्योर बबल के आयोजित होगा।

इस साल के संस्करण के लिए गैर इलीट प्रतिभागियों के पास एडीएचएम रेस वीक (25 से 29 नवम्बर तक, एडीएचएम एप्प का उपयोग करते हुए, 25 नवम्बर को 0000 बजे से 29 नवम्बर को 23.59 बजे तक) में हिस्सा लेने का आब्शन होगा।

एक प्रतिभागी इस टाइम फ्रेम में अपनी सुविधानुसार कही भी और कभी रेस में हिस्सा ले सकता है। इसके लिए वे एक खासतौर पर तैयार एप्प का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस एप्प को कैसे डाउनलोड करना है और कैसे इसका उपयोग करना है, इसकी जानकारी एडीएचएम 2020 की आधिकारिक वेबसाइट पर से हासिल की जा सकती है।

जेएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
ADHM 2020: Belihu, Gamechu will defend the title
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, पेरिस। फॉर्मूला वन ने 2021 सीजन के लिए अस्थाई कलैंडर जारी करने की मंगलवार को घोषणा की। सीजन की शुरुआत 21 मार्च को मेलबर्न के साथ होगी जबकि इसका समापन पांच दिसंबर को अबू धाबी रेस के साथ होगी। वहीं, 25 अप्रैल का स्लॉट खाली रखा गया है। फॉर्मूला वन ने एक बयान में कहा, 2021 की योजनाओं में वैश्विक महामारी के समय सभी प्रमोटर्स और उनके स्थानीय और नेशनल अधिकारियों के साथ व्यापक बातचीत शामिल है। जैसा कि हमने पहले कहा है कि हम उम्मीद करते हैं कि फैन्स 2021 सीजन के लिए वापसी करेंगे। कोरोना के कारण फॉर्मूला वन का 2020 सीजन बूरी तरह से प्रभावित रहा है और इस सीजन में केवल 22 रेस ही हुए हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Formula One released temporary calendar for 2021
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, मेड्रिड। छह बार के मोटो जीपी विश्व विजेता मार्क मारक्वेज 2020 के बाकी सीजन में नहीं उतरेंगे। वह अपने टूटे हाथ को ठीक करने में लगे हुए हैं। रेप्सोल होंडा ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की। सीजन में अभी दो रेसें बची हैं और इसलिए होंडा ने मारक्वेज के छोटे भाई एलेक्स और टेस्ट राइडर स्टेफन ब्राडल के साथ जाने का फैसला किया है।

जुलाई में स्पेनिश ग्रां प्री में मारक्वेज अपना हाथ चोटिल करा बैठे थे। जेरेज में दूसरी रेस से पहले उनकी सर्जरी हुई थी। स्पेन के इस रेसर ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए बताया, इस सीजन मैं दोबारा प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाऊंगा। डॉक्टर से हाथ को लेकर चर्चा के बाद मेरी टीम ने फैसला किया है कि सबसे उपयुक्त विकल्प अगले साल लौटना ही है। यह समय है कि रिकवरी जारी रखी जाए। समर्थन के संदेशों के लिए शुक्रिया। 2021 में वापसी के लिए तैयार।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Moto GP-2020 will not have Marquess for the rest of the season
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। एनबीए का 2020-21 सीजन 22 दिसंबर से शुरू होगा और इसमें 72 मैच खेले जाएंगे। एनबीए और नेशनल बॉस्केटबॉल प्लेयर्स एसोसिएशन (एनबीपीए) ने घोषणा की है कि वे 2020-21 सीजन की शुरूआत को लेकर सैद्धांतिक रूप से एक समझौते पर पहुंच गए हैं। साथ ही कोविड-19 महामारी से प्रभावित होने के कारण सामूहिक करार के कुछ प्रावधानों में समायोजन किया गया है।

एनबीए ने एक बयान में कहा, बास्केटबॉल से संबंधित आय (बीआरआई) पर पार्टियों की सहमति को सुनिश्चित करने के लिए एक नई प्रणाली का उपयोग किया जाएगा। अगले दो सत्रों में किसी भी सीजन में अधिकतम 20 प्रतिशत वेतन कटौती होगी। फ्री एजेंट वार्ता 20 नवंबर को और करार के साथ यह 22 नवंबर को शुरू होगी। यह करार एनबीए के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स द्वारा एक वोट के अधीन है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
NBA's 2020-21 season begins December 22
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय कराटे संघ (केएआई) ने यशपाल सिंह कल्सी को अपना नया स्पोर्टस कमिशन चेयरमैन नियुक्त किया है। केआई ने हाल ही में 23 अक्टूबर को अपने चुनाव गुवाहाटी में कराए थे। कल्सी ने एक बयान में कहा, केएआई ने कई तरह से मेरे जीवन में अहम रोल निभाया है। मेरे लिए स्पोर्टस कमिशन चेयरमैन नियुक्त किया जाना सम्मान की बात है। उन्होंने कहा, मैं खुद अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रहा हूं और मुझे कोच के तौर पर भी अनुभव है, इसलिए मुझे लगता है कि भारत में कराटे के बेहतर माहौल के लिए सही जानकारी दूंगा। चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर केआई का मैं शुक्रिया अदा करता हूं।

विश्व कराटे महासंघ से सर्टिफाइड कोच कल्सी को सातवीं डैन में ब्लैक बेल्ट मिला है। उनके पास मार्शल आर्टस में खिलाड़ी के तौर पर 30 साल का और कोच के तौर पर 25 साल का अनुभव है। उन्होंने कई अंतर्राष्ट्रीय चैम्पियंस को कोचिंग दी है। वह भारतीय टीम के लिए खेले हैं और हाल ही में उनके शिष्यों ने 2019 में नीदरलैंड्स में आयोजित किए गए रोटरडैम कप में परचम लहराया था। अपने पेशेवर करियर में उन्होंने अमेरिका ओपन कराटे चैम्पियनशिप-2016 में स्वर्ण पदक जीता था। इसी चैम्पियनशिप में उन्होंने 2017 में दो कांस्य पदक भी जीते थे।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
KAI appointed Yashpal Kalsi as Sports Commission Chairman
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने बताया है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा तोहफे के तौर पर साइकिल पाने वाले 16 वर्षीय रियाज जल्द ही भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के अंडर में भारतीय साइकिलिंग महासंघ (सीएफआई) में ट्रेनिंग लेंगे। वह दिवाली के बाद राष्ट्रीय राजधानी स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में ट्रेनिंग शुरू करेंगे। रिजिजू ने सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा, मैं इस बात को लेकर खुश हूं कि रियाज जल्द ही साई के ट्रेनी होंगे। राष्ट्रपति जी ने इस युवा खिलाड़ी को ईद पर साइकिल तोहफे में देकर प्रेरित किया था। दिवाली के बाद वह भारत के बेहतरीन साइकिलिंग केंद्र दिल्ली के आईजी स्टेडियम में ट्रेनिंग करेंगे।

इसके बाद राष्टपति ने ट्वीट किया, जब प्रतिभा को मौका मिलता है तो सफलता मिलती है। यह जानकर खुशी हुई की रियाज को जल्द ही साई का ट्रेनी बनने का मौका मिलेगा और वह साई से पेशेवर ट्रेनिंग ले पाएंगे। लंबा रास्ता तय करना है। राष्ट्रपति ने 30 जुलाई को ईद से पहले रियाज को साइकिल तोहफे में दी थी। रियाज ने 2017 में दिल्ली राज्य साइकिलिंग चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता था। गुवाहाटी में हुए स्कूल गेम्स में भी उन्होंने अच्छा किया था। वित्तीय परेशानियों के बाद भी उनकी इस सफलता से राष्ट्रपति काफी प्रभावित हुए थे।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Riyaz, who received a bicycle from the President, will arrive soon.
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने शनिवार को खेलो इंडिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के छह केंद्रों के सुधार के लिए 2020-21 वित्तीय वर्ष के अलावा अगले चार साल के लिए 67.32 करोड़ रुपये की मदद देने का फैसला किया है। मंत्रालय ने राज्य खेल अकादमी सरुसाजई, गुवाहाटी के लिए 7.96 करोड़ रुपये, जेएनएस कॉम्पलेक्स, शिलांग के लिए 8.39 करोड़ रुपये, पालजोर स्टेडियम गंगटोक के लिए 7.9 करोड़ रुपये, न्यू स्पोर्टस कॉम्पलेक्स, सिलवासा के लिए 8.05 करोड़ रुपये, मध्य प्रदेश राज्य अकादमी के लिए 19 करोड़ रुपये, श्री शिव छत्रपति स्पोटर्स कॉम्पलेक्स, बालेवाड़ी, पुणे के लिए 16 करोड़ रुपये देने का निर्णय किया है।

जो मदद दी गई है इसमें इफ्रस्ट्रक्च र में सुधार के अलावा स्पोटर्स साइंस सेंटर की स्थापना करना भी है। इसके अलावा अच्छे प्रशिक्षकों, फिजियोथैरेपिस्ट, स्ट्रैंग्थ कंडिशनिंग विशेषज्ञ को नियुक्त करना भी शामिल है। अकदामियों में हाई परफॉर्मेंस मैनेजर की नियुक्ति भी शामिल है जो स्पोटर्स साइंस और परफॉर्मेंस मैनेजमेंट पर ध्यान देगा।

खेल मंत्री किरण रिजिजू ने एक बयान में कहा, पूरे देश में सेंटर ऑफ स्पोटर्स एक्सीलेंस बनाने के पीछे मकसद हमारे 2028 ओलम्पिक खेलों में शीर्ष-10 में शामिल होने के सपने की तरफ बढ़ाया गया एक कदम है। जब तक हम विश्व स्तरिय ट्रेनिंग सुविधाएं नहीं दे सकते तब तक हम हमारे खिलाड़ियों से ओलम्पिक में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद नहीं कर सकते।उन्होंने कहा, इनमें से हर केंद्र विश्व स्तर की सुविधाएं मुहैया कराएगा और देश के उन मुख्य केंद्रों में रहेंगे जहां देश के इलीट एथलीट ट्रेनिंग किया करेंगे। मैं इस बात से खुश हूं कि हर राज्य ने इसका समर्थन किया है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Ministry of Sports to give Rs 67.32 crore for improvement of 6 centers of Khelo India
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, पुणे। यहां के आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में लगाए जा रहे नेशनल कैम्प का हिस्सा बनी महिला तीरंदाज हिमानी मलिक कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने एक बयान मे कहा है कि मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के मुताबिक, जो खिलाड़ी इस समय तीरांदाजी राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा हैं उनका यहां आने पर आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया गया ताकि उनका कोविड स्टेटेस पता चल सके।

साई ने एक बयान में कहा, 23 खिलाड़ियों का टेस्ट किया गया था जिसमें से एक खिलाड़ी हिमानी मलिक कोविड-19 पॉजिटिव आई हैं बाकी 22 लोग निगेटिव आए हैं। दक्षिण एशियाई चैम्पियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता में इस समय बीमारी के लक्षण नहीं हैं, लेकिन सावधानी बरतने के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साई ने कहा, एसओपी में जो बातें बताई गई हैं उनका पालन किया जा रहा है ताकि शिविर को सुरक्षित तरीके से आयोजित किया जा सके। पिछले सप्ताह एक सपोर्ट स्टाफ का टेस्ट भी पॉजिटिव आया था।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Archer Himani Malik infected with Corona
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, गुरुग्राम। जोरावर रंधावा ने गुरुवार को यहां के गोल्डन ग्रींस गोल्फ क्लब में आयोजित डब्ल्यूएजीआर एंड जेपीएस रैंकिंग चैम्पियंस लिंक चैलेंज गोल्फ टूर्नामेंट में टीन ब्वाएज बी कटेगरी का खिताब जीत लिया। 13 साल के जोरावर गोल्फ स्टार ज्योति रंधावा के बेटे हैं। जोरावर ने दूसरे स्थान पर रहे रणवीर धूपिया पर 6 शॉट के अंतर से जीत हासिल की।

इसी तरह दक्ष शौकीन ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पुरुषों की एमेच्योर कटेगरी का खिताब जीता। राघव चुग को टीन ब्वाएज-ए कटेगरी का खिथाब मिला। टॉप कटेगरी में राघव दूसरे स्थान पर रहे। स्मृति भार्गव ने महिला एमेच्योर खिताब जीता। रागिनी नवेत दूसरे स्थान पर रहीं। वेदांत बनर्जी और रणवीर मित्रो 5 ओवर 149 पर टाई रहे लेकिन वेदांत ने सेकेंड प्ले ऑफ होल में जीत हासिल करते हुए कटेगरी सी का खिताब अपने नाम किया।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Golf: Joravar, Shaukeen and Smriti won Champions Lynx Challenge title
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर। गगन नारंग स्पोटर्स प्रमोशन फाउंडेशन ने आदित्य बिरला ग्रुप और ओडिशा सरकार के खेल एवं युवा विभाग की साझेदारी की मदद से सोमवार को कलिंगा स्टेडियम में 10 मीटर शूटिंग रेंज की शुरुआत की। कुल 4,200 बच्चों इसके लिए ट्रायल देंगे जिसमें से 200 बच्चों का चयन होगा जिन्हें कलिंगा स्टेडियम में ट्रेनिग स्कालरशिप दी जाएगी। 11-14 साल के बच्चों का चयन कई पैमानों को ध्यान में रखकर किया जाएगा। इस टेस्ट में बॉडी मास इंडेक्स, 3डी कॉर्डिनेशन, मसल स्ट्रेंग्थ, उंगलियों का परीक्षण शामिल हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Gagan Narang-backed 10-meter shooting range begins
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, मोहाली। केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने पंजाब के जीरकपुर में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के नए रिजनल सेंटर का सोमवार को वर्चुअल उद्घाटन किया। यह सेंटर अब उत्तरी भारत के मुख्य साई सेंटर के रूप में काम करेगा। साई ने रिजिजू के हवाले से कहा, भारत का उत्तरी क्षेत्र जम्मू-कश्मीर और लेह से हिमाचल प्रदेश तक एक विशाल क्षेत्र को कवर करता है और हम भारत में विश्व स्तरीय खेल सुविधाओं के निर्माण के उद्देश्य से इस क्षेत्र में बहुत विकास कर रहे हैं। यह विशेष रूप से हमारे युवा एथलीटों को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है, जो इस देश के भविष्य हैं और भारत को एक खेल राष्ट्र बनाने में बड़ी भूमिका निभाएंगे।

इस दौरान रिजिजू ने कोचों और एथलीटों को भी बधाई दी, जो इस नए सेंटर में ट्रेनिंग करेंगे। जीरकपुर के रिजनल सेंटर का प्रशासनिक भवन केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) द्वारा बनाया गया है और इसमें जल्द ही अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Rijiju inaugurates Sai Regional Center in Zirakpur
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। चैम्पियंस याच क्लब एफएमएससीआई इंडियन नेशनल रैली चैम्पियनशिप एक नए अवतार में नए सीजन के लिए कमर कस रही है। योकोहामा टायर्स के रूप में नए टीम साझेदार के बाद अब आंध्र प्रदेश के श्री साई वेंकट रामा कंस्ट्रक्शंस ने भी इस साल चैम्पियनशिप में टीम उतारने का फैसला किया है। कोरोना के कारण ऐसे में जबकि दूसरे खेल आयोजन रुके पड़े हैं वहीं भारत की प्रीमियर रैली चैम्पियनशिप पूरे उत्साह के साथ शुरू होगी। नए सीजन के लिए आईएनआरसी ने न सिर्फ कार्यक्रम की घोषणा कर दी है बल्कि कारपोरेट जगत को भी आकर्षित करने में सफल रहा है।

नुटुलपती मल्लिकार्जुन राव के मालिकाना हक वाले वेंकट रामा कंस्ट्रक्शंस आंध्र प्रदेश की साख आंध्र प्रदेश के एक बड़े कंस्ट्रक्शन कम्पनी के रूप में है और यह पहली ऐसी रियल एस्टेट कम्पनी है, जो आईएनएरसी में प्रवेश कर रही है। अपनी मौजूदगी को खास बनाने के लिए वेंकट रामा कंस्ट्रक्शंस ने बीते सीजन में के ओवरऑल सेकेंड रनरअप और आईएनआरसी 2 चैम्पियन डॉ. बिक्कू बाबू (केरल), बेंगलुरू के ध्रुव चंद्रशेखर और हिमाचल प्रदेश् के आदित्य ठाकुर को मैदान में उतराने के फैसला किया है।

ये सभी चालक टीम नुटुलपती के बैनर तले राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगे। बिक्कू बाबू और ध्रुव जहां आईएनआरसी 2 कटेगरी में हिस्सा ले रहे हैं वहीं आदित्य आईएनआरसी 3 में टीम की चुनौती की अगुवाई करेंगे। सभी चालक एमआरएफ रैली टायर्स से सजी फोक्सवैगन पोलो पर सवार होंगे। आईएनआरसी के प्रोमोटर वैम्सली मेर्ला ने कहा, यह वास्तव में आईएनआरसी के साथ-साथ देश के समग्र मोटरस्पोर्ट्स जगत के लिए एक महान संकेत है कि कार और टायर कंपनियों के अलावा, अन्य ने खेल में रुचि दिखाना शुरू कर दिया है और इसमें अपना समय और पैसा लगा रहे हैं। हमने आईएनआरसी को एक अलग स्तर पर ले जाने का वादा किया था और हम निश्चित रूप से इस ओर अग्रसर हैं। हम अन्य बड़ी कंपनियों के साथ भी बातचीत कर रहे हैं और बहुत जल्द नए भागीदारों और टीमों की घोषणा करेंगे। हम श्रीमान मल्लिकार्जुन राव और उनकी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने हमारे विजन का समर्थन करने का निर्णय लिया है

मल्लिकार्जुन ने कहा, हम इस नए उपक्रम को लेकर बहुत उत्साहित हैं क्योंकि यह पहली बार है जब हम बड़े पैमाने पर खेलों में शामिल हो रहे हैं। जब हमें एक टीम के मालिक होने का प्रस्ताव दिया गया था तो हम इसे लेकर आकलन कर रहे थे। लेकिन हमारी टीम द्वारा उचित परिश्रम के बाद, हमने आगे बढ़ने का फैसला किया। हम सीजन में अपने अवसरों को लेकर आश्वस्त हैं और हमारे साथ जिस तरह के ड्राइवर हैं, उन्हें देखते हुए हम अपने लिए जीत हासिल करने का अच्छा अवसर देखते हैं। आईएनआरसी की शुरुआत अगले महीने की 15 तारीख को होगी। इसका आगाज अरुणाचल में होगा और दो राउंड के बाद आईएनआरसी तीन राउंड के लिए कोयम्बटूर स्थानांतरित हो जाएगी। बेंगलुरू के हम्पी में सीजन का फाइनल होगा।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Venkata Rama Constructions of Andhra Pradesh fielded team at INRC
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के डॉ. करनी सिंह शूटिंग रेंज में एक एथलीट कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने ये जानकारी दी है और कहा है कि इससे प्रशिक्षण शिविर में कोई बाधा नहीं पैदा होगी। दो महीने का प्रशिक्षण शिविर 15 अक्टूबर से शुरू हुआ और 14 दिसंबर तक चलेगा। शिविर में 32 निशानेबाज (18 पुरुष, 14 महिलाएं), 8 कोच, 3 विदेशी कोच और दो सहायक कर्मचारी शामिल हैं।

साई ने एक बयान में कहा, 10 मीटर रेंज में डॉ. करनी सिंह शूटिंग रेंज में एक एथलीट कोरोनोवायरस से संक्रमित पाया गया है। इस बार में एथलीट के कोच को सूचित कर दिया गया है। हालांकि, एथलीट की पहचान उजागर नहीं की गई है। साई ने ये भी कहा है कि खिलाड़ियों के प्रशिक्षण पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
An athlete infected with corona in Karni Singh Shooting Rage
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, इमोला (इटली)। लुइस हेमिल्टन ने रविवार को यहां इमोला सर्किट पर शानदार प्रदर्शन करते हुए एमिलिया रोमाग्ना ग्रां प्री जीत लिया। इस जीत के साथ हेमिल्टन ने अपनी टीम मर्सिडीज को रिकॉर्ड लगातार सातवां टीम खिताब भी जिता दिया है। मर्सिडीज की टीम लगातार सात टीम खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है। उसने इसके साथ ही फरारी के लगातार छह टीम खिताब जीतने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

फरारी ने 1999 से 2004 तक दिग्गज माइकल शूमाकर के साथ लगातार छह टीम खिताब जीते थे। हेमिल्टन के मर्सिडीज टीम साथी वाल्टेरी बोटास दूसरे और रेनॉ के डेनियल रिकियाडरे ने तीसरा स्थान हासिल किया। हेमिल्टन ने पिछले सप्ताहांत ही पुर्तगाल ग्रां प्री पर कब्जा कर अपनी 92वीं रेस जीती थी और शूमाकर के सबसे ज्यादा रेस जीतने के रिकार्ड को तोड़ा था।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Hamilton wins Mercedes for seventh consecutive team title
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरू। भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर रीना खोखर ने कहा है कि आने वाले महीने उनके करियर में काफी अहम होंगे क्योंकि उनका मकसद ओलम्पिक टीम में जगह बनाना और फिर टीम को ओलम्पिक पदक दिलाना है। खोखर भारतीय टीम के लिए अभी तक 45 मैच खेल चुकी हैं। उन्होंने कहा, मैंने अभी तक के अपने छोट से करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं और चोटों से भी परेशान रही हूं। मैं अब हालांकि पूरी तरह से फिट हूं और मुझे अपने खेल के बारे में अच्छा महसूस हो रहा है। मैं इस अतिरिक्त साल का उपयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हूं और एक खिलाड़ी के तौर पर सुधार करना चाहती हूं।

उन्होंने कहा, मेरा पहला लक्ष्य ओलम्पिक टीम में जगह बनाना है और फिर टीम को टोक्यो में पदक दिलाना है। अगले कुछ महीने मेरे करियर में काफी अहम रहने वाले हैं और मुझे इनका अच्छा उपयोग करना होगा। खोखर ने कहा कि एफआईएच ओलम्पिक क्वालीफायर अभी तक उनका सबसे अच्छा टूर्नामेंट रहा है। डिफेंडर ने कहा, एफआईएच ओलम्पिक क्वालीफायर-2019 में जब हमने अमेरिका को हराया था उसके बाद जो हमारा स्वागत हुआ था वो अतुल्नीय था। हमें घर के दर्शकों से जो समर्थन मिला थो वो शानदार था।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Helping team win Olympic medal: Goal: Reena Khokhar
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, रायपुर। एजाज ढेबर नए भारत के प्रतिनिधि हैं। इस साल की शुरूआत में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का मेयर चुने जाने के बाद से 21 साल के ढेबर इस शहर को विश्व खेल मानचित्र पर लाने के लिए प्रयासरत हैं और इसी क्रम में उन्होंने हिंद स्पोर्ट्स ग्राउंड लाखेनगर को विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने पहल की है। छत्तीसगढ़ में खेल संस्कृति का तेजी से विकास हो रहा है। रायपुर में शानदार इंटरनेशनल स्टेडियम बन चुका है और महासमुंद में विश्वस्तरीय हाकी एस्ट्रो टर्फ मैदान है, जहां इंटरनेशनल मैचों का आयोजन हो चुका है।

हाल ही में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने छत्तीसगढ़ में हॉकी अकादमी को मान्यता दे दी थी। वहीं राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बिलासपुर को स्टेट सेंटर ऑफ एक्सिलेंस का दर्जा दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पहली बार रायपुर में आवासीय हॉकी अकादमी प्रारंभ होने जा रही है। इसके साथ ही साथ बिलासपुर में एक्सिलेंस सेन्टर प्रारंभ होने जा रहा है। साथ ही बिलासपुर में एथलेटिक, कुश्ती और तैराकी के लिए एक्सिलेंस सेन्टर का प्रस्ताव साई को भेजा गया था, जिसकी स्वीकृति प्राप्त हो गई है।

वन स्टेट वन गेम के तहत रायपुर में तीरंदाजी खेल के विकास की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है और इन सभी के पीछे एजाज ढेबर जैसे युवा और कर्मठ मेयर का भी खासा योगदान रहा है, जो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिशा-निर्देशों पर हर काम को बखूबी अंजाम दे रहे हैं। ढेबर इस साल जनवरी में रायपुर के मेयर बने थे और उसके बाद से ही कोरोनावायरस का प्रकोप शुरू हो गया था। इस दौरान ढेबर ने कोरोना काल में संकट से निपटने के लिए सभी 70 वाडरें में निशुल्क वेंटिलेटर युक्त एम्बुलेंस सुविधा शुरू की और आज तक इस काम में लगे हुए हैं।

यही नहीं, ढेबर ने अपने प्रयासों से ऐतिहासिक धरोहर बुढ़ातालाब का कायाकल्प किया और तेलीबांधा को स्मार्ट बनाया जा रहा है। साथ ही कोतवाली थाना को हाईटेक बनाया जा रहा है। इन सबके इतर खेल प्रेमी ढेबर ने रायपुर में एक विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनाने की पहल की है। ढेबर की इच्छा वन स्टेट वन गेम के तहत रायपुर को पूरे राज्य की खेल राजधानी भी बनाने की है।

बीते दिनों ढेबर की देखरेख में हिन्द स्पोटिर्ंग मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराया गया और एक कार्य योजना बनाकर एक भव्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण करने का प्लान तैयार किया गया। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड को यह काम सौंपा गया है और कहा गया है कि हिन्द स्पोटिर्ंग मैदान में स्पोट्स कॉम्पलेक्स का निर्माण किया जाए। इसके तहत एक सुन्दर बड़ा फुटबाल मैदान बनाया जाए और साथ ही मैदान में बास्केटबॉल, वॉलीबाल, जिम्नास्टिक के इंडोर कोर्ट तैयार किए जाएं।

ढेबर ने कहा कि स्पोटर्स कॉम्पलेक्स परिसर के रखरखाव, सुरक्षा, संधारण में असुविधा किसी भी हालत में उत्पन्न न होने पाये। दो बार से पार्षद ढेबर का कहना है, हमारा सपना रायपुर को विश्वस्तरीय नगर बनाने का है। इससे न केवल यहां रहने वाले लोगों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी बल्कि प्रदेश भर के लोग जब भी राजधानी आएं तो उन्हें किसी तरह की दिक्कत न हो। इस के साथ ही हमारी नजर इस पर भी है कि देश-विदेश से आने वाले सैलानियों को भी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आकर्षक लगे और वे बार-बार यहां आना पसंद करें। इसके लिए हम रायपुर को खेलों की राजधानी के तौर पर विकसित करने का प्रयास कर रहे हैं।

खेलों के अलावा ढेबर रायपुर वासियों के कल्याण से जुड़ा हर काम कर रहे हैं। उनकी देखरेख में नगर निगम परिषद रायपुर के द्वारा गीले कचरे से लगभग 25 से 30 टन मात्रा में प्रतिदिन कम्पोस्ट खाद तैयार किया जा रहा है। साथ ही मिशन अमृत योजना के तहत पुराणी पाइपलाइन को बदल कर नए पाइपलाइन लगाए जा रहे हैं जिससे 8 बस्तियों के हजारों परिवारों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

जहां तक शिक्षा का सवाल है तो बच्चों के लिए शासकीय अंग्रेजी मीडियम स्कूल की स्थापना की गई है, जहां बच्चों को उच्च गुणवत्ता और हाईटेक शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी। और तो और रायपुरवासियों की सुविधा और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए हर घर में ई-नं. प्लेट लगाने की योजना लायी गई है, जिससे एक क्लिक पर बिना किसी समस्या के जानकारी उपलब्ध की जा सकेगी।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Young Mayor Ejaz Dhebar is busy in making world class sports complex in Raipur
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, साउथैपम्टन (बरमुडा)। तीन सप्ताह के ब्रेक के बाद भारत के पुरुष गोल्फ खिलाड़ी अनिर्बान लाहिड़ी गुरुवार से शुरू हो रही बरमुडा चैम्पियनशिप में कदम रखेंगे, जहां उनकी कोशिश अपने खेल में सुधार करने की होगी। एशियनटूर डॉट कॉम ने लाहिड़ी के हवाले से लिखा है, मैं काफी उत्साहित हूं.. बीते तीन सप्ताह शानदार रहे। मैंने काफी सारा काम किया। मैंने थोड़ा आराम किया, अपनी शुरुआत पर ध्यान दिया और उन एरिया पर ध्यान दिया जहां मुझे सुधार करना है ताकि मैं बेहतर कर सकूं।

2020-21 पीजीए टूर सीजन के पहले तीन टूर्नामेंट्स में से एक में लाहिड़ी ने शीर्ष-10 में जगह बनाई थी वह दो साल बाद शीर्ष-10 में जगह बनाने में सफल रहे थे। दो टूर्नामेंट में वो शीर्ष-40 में रहे थे। लाहिड़ी ने कहा, यह उस लय को आगे ले जाने, उससे आत्मविश्वास हासिल कर प्रतिस्पर्धा में बने रहने की बात है। मुझे इसी तरह से सोचना होगा। इस समय मेरा नजरिया ऐसा ही है। मैं यही चाहता हूं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Golf: Lahiri hopes to get rhythm in Bermuda Championship
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरू। कोयम्बटूर के सूरिया वेराथन, बेंगलुरू के अर्जुन नायर और चेन्नई निर्मल उमाशंकर इस सप्ताहांत बेंगलुरू में मेको एफएमएससीआई नेशनल कार्टिग चैम्पियनशिप (एक्स30 क्लासेज) के अंतिम दो राउंड्स में शानदार भिड़ंत के लिए तैयार हैं। सीनियर क्लास में सूरिया ने लीड ले रखी है। बीते शनिवार और रविवार को आयोजित शुरुआती दो राउंड्स के बाद उनके खाते में 70 अंक हैं। राउंड 1 में सूरिया ने चार में से तीन रेसें जीती हैं और राउंड 2 में सूरिया ने चार में से दो में जीत हासिल की थी। ऐसे में वह इस साल की चैम्पियनशिप जीतने के क्रम में सबसे मजबूती के साथ खड़े हैं।

यह चैम्पियनशिप मार्च मे कोरोनावायरस के कारण लगे लॉकडाउन के बाद देश में आयोजित होने वाली पहली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता है। इस चैम्पियनशिप में सभी तरह की सैनिटाइजिंग और सोशल डिस्टेंसिंग नार्म्स का पालन हो रहा है। यह सब युवा रेसरों और चैम्पियनशिप से जुड़े अन्य लोगों को कोरोना जैसी महामारी से दूर रखने के लिए किया जा रहा है। दूसरी ओर, अर्जुन नायर ने राउंड 1 में दो मौकों पर दूसरा स्थान हासिल किया था और राउंड 2 में दो मौकों पर पहले स्थान पर रहे थे। उनके खाते में 55 अंक हैं। वह तथा निर्मल उमाशंकर (51 अंक) को अगर सूरिया को पहले स्थान से बेदखल करना है तो फिर उन्हें अंतिम दो राउंड में पूरी तरह उलटफेर करने वाला प्रदर्शन करना होगा।

जूनियर क्लास में हालांकि ऐसी स्थिति नहीं है। यहां बेंगलुरू के रुहान आल्वा 80 अकों के साथ बिना किसी संदेह के चैम्पियन बनते दिख रहे हैं। रुहान ने दो राउंड्स में आयोजित सबी आठ रेसों में पहला स्थान हासिल किया था। उनके शहर के रोहान मंदेश के खाते में 56 अंक हैं और वही रुहान के सबसे निकटतम प्रतिद्वंद्वी हैं। अब अगर रोहान को चैम्पियन बनना है तो उन्हें अंतिम दो राउंड्स में हैरान करने वाला प्रदर्शन करना होगा।

कैडेट क्लास में भी बेंगलुरू के ही इशान मदेश अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पुणे के साई शिवा माकेश से नौ अंकों की लीड बनाए हुए हैं। इशान ने राउंड 1 में चारों रेस जीती थी लेकिन इस राउंड की शुरुआत में उन्होंने निराश किया था। इस राउंड की पहली रेस में इशान डीएनएफ थे और दूसरी रेस में छठे स्थान पर आए थे। हालांकि इसके बाद उन्होंने प्रदर्शन सुधारा था।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Suriya, Ruhan, Ishan ready to win National Carting Championship
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाख को सोमवार को प्रतिष्ठित सियोल शांति पुरस्कार दिया गया। आईओसी ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। बाख ने लुसाने से वर्चुअली इस समारोह में हिस्सा लिया। उनकी जगह यह अवार्ड संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून ने ग्रहण किया। इस पुरस्कार के साथ बाख को 200,000 डालर मिलेंगे। इस राशि को बाख ओलम्पिक शरणर्थी फाउंडेशन में दान में देंगे।

बाख ने कहा, यह पुरस्कार पूरे आईओसी और पूरे ओलम्पिक मूवमेंट का है। उनके बिना थके किए गए काम और पूरे विश्व से मिले समर्थन के बिना यह मुमकिन नहीं था। बाख ने रियो ओलम्पिक-2016 में शरणार्थी खिलाड़ियों की टीम बनाई थी। बाख ने कहा, शरणार्थी खिलाड़ियों ने वैश्विक दर्शकों को यह बताया कि हम सभी इंसानियत का हिस्सा हैं। उनका ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेना साफ संदेश था कि हम सभी इंसान हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
IOC President Thomas Bach received Seoul Peace Prize
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget