Articles by "FOOTBALL"

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com,दोहा। भारत के स्टार फुटबॉलर और भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने अर्जेंटीना के स्‍ट्राइकर लियोनेल मेसी से तुलना किए जाने पर कहा, मेरे उनके बीच कोई तुलना नहीं की जा सकती। जो लोग फुटबॉल को समझते हैं, वो जानते हैं कि लियोनेल मेसी दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं। मैं खुद उनका बहुत बड़ा फैन हूं। छेत्री का ये बयान तब सामने आया जब उन्होंने सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में लियोनेल मेसी को पछाड़ दिया। छेत्री ने दोहा में अल साद क्‍लब के जासिम बिन हमाद स्‍टेडियम में बांग्‍लादेश के खिलाफ भारत को 2-0 से जीत दिलाने के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। विश्‍व कप क्‍वालीफायर के इस मुकाबले में छेत्री ने दोनों गोल दागे थे।

सुनील छेत्री ने कहा, यह लोगों का विचार है और ठीक है क्‍योंकि सभी के अपने विचार होते हैं। अगर आप इस बारे में मेरी राय जानना चाहे तो मेरे और मेसी के बीच कोई तुलना नहीं। मेरी तो किसी भी खिलाड़ी से तुलना नहीं। मुझसे 1000 खिलाड़ी बेहतर हैं और वो सभी मेसी के फैंस हैं। यह सच्‍चाई है। जो लोग फुटबॉल समझते हैं, वो जानते हैं कि मेरे और मेसी के बीच कोई तुलना नहीं।

छेत्री ने कहा मुझे बात पर फर्क है कि मैंने देश के लिए 100 से ज्‍यादा मैच खेले। जो भी गोल स्‍कोरिंग चार्ट को देखे, उसे मेरी सलाह यही होगी कि बस पांच सेकंड के लिए खुश रहो। पूरी दुनिया मेसी की दीवानी है, लेकिन कोई भी इस लिस्‍ट में हो, कोई तुलना नहीं, यह सच्‍चाई है। छेत्री ने आगे कहा, अगर मैं कभी मेसी से मिलूंगा तो मैं उनसे यही कहूूंगा कि मैं सुनील छेत्री हूं और मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं। छेत्री ने कहा, मैं कुछ दिन मैं गोल कर पाता हूं और कुछ दिन नहीं। मैं अपना सर्वश्रेष्‍ठ देने का प्रयास करता हूं। देश के लिए खेलना उतना मुश्किल नहीं, जितना इस पड़ाव तक पहुंचना है। मैं बस खेलना चाहता हूं और जीतना चाहता हूं। ऐसा नहीं कि मैं जिस भी मैच में खेलूं, वो हम जीतेंगे। यह शानदार जिंदगी है, जो मैं जी रहा हूं। मैंने देश के लिए 100 से ज्‍यादा मैच खेले हैं। यह मेरे लिए गर्व की बात है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Sunil Chhetri says People who understand football know there's no comparison between me and Messi
.
.
.


Source From
Tech News In Hindi Your Biography Capital Bazaar Shasanadesh, PDF Books, Government Job
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। FIFA वर्ल्ड कप 2022 और AFC एशियन कप चीन 2023 के क्वालीफायर्स मैचों में भाग लेने से पहले नेशनल कैंप के लिए 28 सदस्यीय भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम बुधवार शाम को दोहा के लिए रवाना होगी। कतर की यात्रा करने के लिए सभी खिलाड़ी और स्टाफ पिछले 48 घंटों में किए गए RTPCR टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट के साथ कतर दौरे के लिए उड़ान भरेंगे। ये सभी 15 मई से पहले  होटल में बायो बबल के तहत आइसोलेशन में थे।

भारतीय फुटबॉल टीम के कोच इगोर स्टीमाक ने कहा कि जून में होने वाले क्वालीफायर्स मैचों से पहले यह अच्छी स्थिति नहीं है, लेकिन मैच शुरू होने से पहले ब्लू टाइगर्स कैंप में भाग लेगी। उन्होंने कहा, यह सही समय नहीं है क्योंकि हम जून में क्वालीफायर के लिए आगे बढ़ रहे हैं। महामारी के कारण, मई की शुरूआत में कोलकाता में शुरू होने वाले हमारे नेशनल कैपं को रद्द करना पड़ा था। महामारी के कारण हम दुबई में अपना दोस्ताना मैच भी नहीं खेल पाए थे। हालांकि, हम स्थिति की भयावहता को समझते हैं।

भारत को तीन जून को एशियन चैंपियंस कतर के खिलाफ, सात जून को बांग्लादेश के खिलाफ और 15 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ अपने मुकाबले खेलने हैं और ये तीनों मैच दोहा के जेसिम बिन हमाद स्टेडियम में खेले जाएंगे। कैंप के लिए चुनी गई 28 सदस्यीय संभावित टीम में ग्लैन माटिर्ंस एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्हें पहली बार नेशनल टीम कैंप में शामिल किया गया है। ग्रुप ई में फिलहाल भारत के तीन मैचों में तीन अंक है।

भारत की 28 सदस्यीय टी
गोलकीपर : गुरप्रीत सिंह संधू, अमरिंदर सिंह, धीरज सिंह
डिफेंडर्स : प्रीतम कोटाल, राहुल भेके, नरेंद्र गहलोत, चिंगलेनसाना सिंह, संदेश झिंगन, आदिल खान, आकाश मिश्रा, सुभाशीष बोस
मिडफील्डर : उदांता सिंह, ब्रैंडन फर्नांडीस, लिस्टन कोलाको, रॉलिन बोर्गेस, ग्लेन माटिर्ंस, अनिरुद्ध थापा, प्रणॉय हलदर, सुरेश सिंह, लालेंगमाविया राल्ते, अब्दुल सहल, यासिर मोहम्मद, लालियान जुआला चांग्टे, बिपिन सिंह, आशिक कुरुनियन
फॉरवर्ड : ईशान पंडिता, सुनील छेत्री, मानवीर सिंह।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Team India leaves for Doha for FIFA World Cup and AFC Asian Cup qualifiers matches
.
.
.


Source From
Tech News In Hindi Your Biography Capital Bazaar Shasanadesh, PDF Books, Government Job
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, सिडनी। फुटबॉल की वैश्विक नियामक संस्था- फीफा ने कहा है कि 2023 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले महिला विश्व कप में नौ मेजबान शहरों के कुल 10 स्टेडियमों में मैचों का आयोजन किया जाएगा। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में स्थित ईडन पार्क में 10 जुलाई को पहला मैच खेला जाएगा जबकि सिडनी में 20 अगस्त को फाइनल मुकाबला होगा।

टूर्नामेंट के अन्य मुकाबले एडिलेड के हिंडमार्श, ब्रिस्बेन स्थित ब्रिस्बेन स्टेडियम, डुनेडिन के डुनेडिन स्टेडियम, हेमिल्टन के वाएकातो स्टेडियम, मेलबर्न के मेलबर्न रेक्टेंगुलर स्टेडियम, पर्थ के पर्थ रेक्टेंगुलर स्टेडियम, सिडनी के सिडनी फुटबॉल ग्राउंड और वेलिंग्टन के वेलिंग्टन स्टेडियम में होंगे।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में ग्रुप चरण के अलावा एक-एक सेमीफाइनल मैच भी आयोजित होगा। फीफा के अध्यक्ष गियानी इंफेंटिनो ने कहा, नौ मेजबान शहरों की घोषणा फीफा महिला विश्व कप 2023 के लिए तथा ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और पूरी दुनिया के फुटबॉल खिलाड़ी और प्रशंसकों के लिए मील का पत्थर है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Nine cities of Australia and New Zealand will be against Women's World Cup 2023
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, बर्लिन। सेर्गे गनार्बी के गोल से जर्मनी ने विश्व कप क्वालीफाइंग ग्रुप जे मुकाबले में रोमानिया को 1-0 से हरा दिया। डीपीए न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, गनार्बी का 19 अंतरराष्ट्रीय मैच में यह 15वां गोल था। इस बीच, जर्मनी के गोलकीपर मैनुअल न्यूएर का यह 98वां मैच था।

इससे पहले, जर्मनी की ओर से गनार्बी ने पहले हाफ में ही 16वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। जर्मनी ने पहले हाफ तक इस बढ़त को कायम रखा और रोमानिया को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। दूसरे हॉफ में जहां जर्मनी ने बढ़त बनाने की कोशिश की, वहीं रोमानिया बराबरी हासिल करने की कोशिश करता रहा।

दूसरे हाफ में हालांकि दोनों टीमें ही गोल नहीं कर सकी और जर्मनी ने यह मुकाबला जीत लिया। जर्मनी के कोच जोआकिम लोएव ने कहा, हमने गेंद से अच्छा काम किया और इस मैच को जीता। अगर आप विकट स्थिति में है तो कनवरजन आपको मौके दिलाता है। हम अगर दूसरा गोल करते तो मुकाबले को आसाम बना सकते थे।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Germany beat Romania 1–0 in Football World Cup qualifiers
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अर्जेंटीना फुटबॉल के दिग्गज डिएगो माराडोना लिवर, किडनी और हृदय संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे, लेकिन उनकी अटॉप्सी में शराब या नशीले पदार्थों के सेवन के कोई संकेत नहीं है। राजधानी ब्यूनस आयर्स के एक नॉर्दन सबर्ब, सैन इसिड्रो में पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने मंगलवार देर रात माराडोना की अटॉप्सी के परिणाम पब्लिश किए। जांच के एक हिस्से के रूप में इसके आदेश दिए गए थे। इसका मकसद यह पता करना था कि उनको जो हेल्थ केयर दी गई थी उसमें किसी तरह की कोई लापरवाही तो नहीं बरती गई। बता दें कि माराडोना का 25 नवंबर को 60 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। माराडोना की मौत के बाद की गई पहली अटॉप्सी में पाया गया था कि उनके दिल का वजन सामान्य से दोगुना हो गया था।

अपने जीवन के अंतिम दिनों में वह सिरोसिस, हृदय रोग और किडनी फेलियर सहित कई बीमारियों से पीड़ित थे। टॉक्सीकोलॉजी एनालिसिस से पता चला कि उनके रक्त या मूत्र में कोई शराब या नशीले पदार्थ नहीं थे। लेकिन माराडोना अल्सर समेत अन्य बीमारियों के लिए एंटी डिप्रेसेंट्स, एंटी साइकोटिक ड्रग और दूसरे मेडिकेशन ले रहे थे। माराडोना ने अपने जीवन के दौरान कोकेन और शराब के एडिक्शन से लड़ाई की थी। जांचकर्ताओं में से एक तेलम प्रेस एजेंसी ने बताया, 'प्रयोगशाला विश्लेषण से जो निकला है वह उतना महत्वपूर्ण नहीं है जितना कि यह पुष्टि करता है कि माराडोना को साइकोट्रॉपिक दवाएं दी गई थीं, लेकिन हृदय रोग की कोई दवा नहीं थी।' मनोचिकित्सक अगस्टिना कोसाचोव और हार्ट सर्जन लियोपोल्डो ल्यूक अंडर इन्वेस्टिगेशन है क्योंकि माराडोना का इलाज ये दोनों ही कर रहे थे।

मैराडोना का करियर
अर्जेंटीना से खेलते हुए मैराडोना ने इंटरनेशनल करियर में 91 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 34 गोल किए। उन्होंने 4 FIFA वर्ल्ड कप टूर्नामेंटों खेला, जिसमें 1986 का विश्व कप शामिल था। 1986 वर्ल्ड कप में वे अर्जेंटीना के कैप्टन भी थे। वे टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किए गए थे। उन्हें गोल्डन बॉल अवॉर्ड जीता था। मैराडोना को फीफा प्लेयर ऑफ द सेंचुरी से भी नवाजा जा चुका है। उन्होंने एक बार वर्ल्ड कप गोल्डन बॉल, एक बार बेलोन डी ओर, 2 बार साउथ अमेरिकन फुटबॉलर ऑफ द ईयर, 6 बार नेशनल लीग टॉप स्कोरर अवॉर्ड जीता है। साल 2018 में डिएगो माराडोना के 58वें जन्मदिन का जश्न मनाते हुए उनकी पहली कांसे की प्रतिमा का अनावरण किया गया था।

Diego Maradona, Argentina soccer legend who led country to 1986 World Cup, dies at 60 | KTLA

माराडोना ड्रग्स और अल्कोहल की लत के शिकार थे
बता दें कि माराडोना ड्रग्स और अल्कोहल की लत के भी शिकार थे। माराडोना ने 1980 के दशक के मध्य में कोकीन लेना शुरू किया था। उन्हें अगले दो दशकों में ड्रग्स और अल्कोहल की लत लग गई। 1982 में उन्होंने नशीली दवाओं का उपयोग करना शुरू किया और 1984 में स्थिति और भी खराब हो गई जब वे नेपोली चले गए और कॉमर्रा के साथ उनके कनेक्शन थे। 2014 में, माराडोना ने अपने ड्रग उपयोग के बारे में कहा: 'मैंने अपने विरोधियों को एक बड़ा फायदा दिया। क्या आप जानते हैं कि अगर मैं ड्रग्स नहीं लेता तो मैं कैसा खिलाड़ी हो सकता था?' उन्हें पहली बार 1991 में कोकीन का टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद 15 महीने के लिए प्रतिबंधित किया गया था। इसी साल उन्हें ब्यूनस एयर्स में आधा किलो कोकीन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और उन्हें 14 महीने के निलंबन की सजा दी गई।

Diego Maradona | Biography & Facts | Britannica

1994 में माराडोना एक बार फिर सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने अर्जेंटीना की नेशनल टीम के लिए खेलते हुए ग्रीस के खिलाफ एक गोल दागा था और कैमरे के लेंस के बिल्कुल करीब जाकर इसका जश्न मनाया था। हालांकि एक प्रतिबंधित पदार्थ एफेड्रिन के पांच वेरिएंट के पॉजिटिव टेस्ट के बाद उनपर 15 महीने का प्रतिबंध लगा दिया जिसने उनके इंटरनेशनल करियर को खत्म कर दिया। 1995 में, वह बोका जूनियर्स में चले गए लेकिन दो साल बाद वह छह साल में तीसरी बार ड्रग्स टेस्ट में फेल रहे, जिससे उनके प्लेइंग करियर को खत्म किया। 1996 में, माराडोना ने सार्वजनिक रूप से कहा: 'मैं था, हूं और हमेशा एक ड्रग एडिक्ट रहूंगा।'

Diego Maradona, his cocaine battle, wild celebrations, net worth, Hand of God goal and heart attack death denial - Mirror Online

2000 में माराडोना को ओवरडोज का सामना करना पड़ा। उन्होंने इतनी ज्यादा कोकीन ले ली थी कि उनका हार्ट फेल हो सकता था और उनकी जान जा सकती थी। इसके बाद कई साल तक रिहैबिलिटेशन में रहे थे। 2004 में उन्हें दिल का दौरा पड़ा। एक साल बाद, उन्हें गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी कराना पड़ी। 2007 में हेपेटाइटिस से पीड़ित होने के बाद फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इसके बाद उन्होंने ड्रग्स लेना बंद कर दिया। 2017 में उन्होंने एक पत्रकार को बताया था कि उन्होंने 13 साल से ड्रग्स नहीं लिया था और बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं। हालांकि 2004 से वह शराब का सेवन कर रहे थे। 2018 में अर्जेंटीना के कई मैचों में उन्होंने अपनी विचित्र हरकतों के लिए काफी सुर्खियां बटोरी। 

FIFA World Cup 2018: Diego Maradona's unsavoury celebrations mar Argentina's win - sports



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Maradona suffered from liver, kidney, heart disorders
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, फातोर्दा (गोवा)। मेजबान एफसी गोवा हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में आज जब यहां फातोर्दा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में नॉर्थईस्ट युनाइटेड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी, तो उसकी कोशिश दो मैचों के बाद सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज करने की होगी। एफसी गोवा के कोच जुआन फेरांडो ने क्लब के साथ जुड़ते ही अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है।

पहले दो मैचों में गोवा अपने अटैकिंग में फंसता दिखा है। लेकिन फुटबाल में अंतिम परिणाम मायने रखता है और प्रभावशाली प्रदर्शन के बावजूद गोवा पहले दो मैचों में तीन अंक प्राप्त करने में विफल रहा है। हालांकि नॉर्थईस्ट की टीम गोवा के खिलाफ पिछले पांच मुकाबलों में से एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है। नॉर्थईस्ट को इन पांच मैचों में तीन में हार मिली है जबकि उसने दो ड्रॉ खेले हैं।

लेकिन कोच गेरार्ड नुस गोवा के खिलाफ नॉर्थईस्ट की पिछली विफलताओं को पीछे छोड़ चुके हैं। नुस के मार्गदर्शन में नॉथईस्ट ने इस सीजन में मुम्बई को हराया और केरला ब्लास्टर्स से अंक बांटा है। बेंजामिन लंबोट और डायलन फॉक्स डिफेंस में अब तक शानदार रहे हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
ISL-7: FC Goa need first win
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, मैनचेस्टर। अल्जीरिया के कप्तान रियाद महरेज की शानदार हैट्रिक की मदद से मेजबान मैनचेस्टर सिटी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में खेले गए मुकाबले में बर्नले को 5-0 से करारी मात दी। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार रात यहां एतिहाद स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में फॉरवर्ड महरेज ने छठे, 22वें और 69वें मिनट में गोल करके अपनी हैट्रिक पूरी की। उनके अलावा मेंडी ने 41वें और टॉरेस ने 66वें मिनट में गोल किया।

ऐतिहाद स्टेडियम में मैनचेस्टर सिटी की बर्नले के खिलाफ यह लगातार चौथी जीत है। इस स्टेडियम में मेजबान मैनचेस्टर सिटी अब छह मैचों में बर्नले के खिलाफ 27 गोल कर चुकी है। महरेज प्रीमियर लीग में मैनचेस्टर सिटी के लिए अब तक 59 गोल और 41 असिस्ट कर चुके हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Premier League: Manchester City beat Burnley 5–0
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के कई शीर्ष फुटबॉल क्लबों ने महान खिलाड़ी डिएगो माराडोना को मैच से पहले उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट में बताया गया है कि अर्जेंटीना प्राइमेरा डिवीजन ने शनिवार को मारडोना के निधन के बाद हुए पहले मैच में उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान खिलाड़ी काफी भावुक हो गए।

यह पल फुटबॉल क्लब जिमनासिया वाई एसग्रिमा के लिए विशेष रूप से कठिन था क्योंकि अंत तक माराडोना इस क्लब के कोच रहे। दो मिनट की श्रद्धांजलि के दौरान जिमनासिया के खिलाड़ियों के आंसू बहने लगे। इसके बाद जिमनासिया ने 1-0 से मैच जीत कर अपने ग्रुप में टॉप पर जगह बना ली। शनिवार के पांच मुकाबलों में शामिल सभी खिलाड़ी और रेफरी अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम की शर्ट पहने हुए थे, जिस पर माराडोना की तस्वीर थी।

इसके बाद, अर्जेंटीना के राष्ट्रीय रंग और माराडोना के नंबर 10 की जर्सी के साथ एक पतंग को उड़ाया गया। खेल के मैदान में 1986 के विश्व कप को चूमते हुए माराडोना की तस्वीर भी लगी हुई थी। शनिवार को दक्षिण अमेरिका और यूरोप में दूसरे शीर्ष लीगों में इसी तरह के दृश्य देखे गए और माराडोना को कुछ इसी तरह से श्रद्धांजलि दी गई।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Argentina's football clubs pay tribute to Maradona amid emotional moments
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, गोवा। पहले दो मैचों से केवल एक ही अंक हासिल करने के बाद केरला ब्लास्टर्स हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में आज यहां बोम्बोलिम के जीएमसी स्टेडियम में अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी, जहां टीम के सामने चेन्नइयन एफसी की चुनौती होगी।

केरला और चेन्नइयन, आईएसएल के इतिहास में अब तक 14 बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी है, जिसमें दो बार की चैम्पियन चेन्नइयन का पलड़ा भारी रहा है। चेन्नइयन ने केरला के खिलाफ इन 14 मैचों में से छह जीते हैं, पांच ड्रॉ खेले हैं जबकि केवल तीन में ही उसे हार मिली है।

नए कोच कसाबा लाजलो के मार्गदर्शन में खेल रही चेन्नइयन ने अपने पहले मैच में जमशेदपुर एफसी को हराकर टूर्नामेंट में अपने अभियान की विजयी शुरूआत की है। टीम के पास मिडफील्ड में राफेल क्रिवेल्लारो और अनिरुद्ध थापा है जबकि आक्रमण की जिम्मेदारी फॉरवर्ड इस्माइल गोंकाल्वेस के कंधों पर होगी।

दूसरी तरफ, केरला ब्लास्टर्स को पहले दो मैचों में पजेशन पर अपना दबदबा रखने के बावजूद उसे गोल करने के मौके बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा है। विकुना चाहेंगे कि उनकर टीम अटैकिंग के अलावा डिफेंस में भी सुधार करे।

केरला ब्लास्टर्स ने अपने पिछले दो मैचों में अब तक सभी तीनों गोल दूसरे हाफ में खाए हैं। मिडफील्ड में सर्जियो सिडोंचा की मौजूदगी से टीम को मजबूती मिलेगी, लेकिन सहल अब्दुल समद का इस मैच में खेलना तय नहीं है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
ISL-7: Kerala Blasters need first win
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, बाइटन। जर्मन मिडफील्डर पास्कल ग्रॉस के इंजुरी टाइम में पेनाल्टी पर किए गए विवादास्पद गोल के सहारे ब्राइटन ने शनिवार को यहां एमेक्स स्टेडियम में खेले गए इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के मैच में मौजूदा चैम्पियन लिवरपूल को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों टीमों के बीच पहला हाफ गोल रहित रहने के बाद लिवरपूल ने दूसरे हाफ में गोल करके 1-0 की बढ़त बना ली। मौजूदा चैम्पियन के लिए यह गोल डियोगो जोटा ने 60वें मिनट में किया।

द रेडस के नाम से मशहूर ने लिवरपूल ने इस बढ़त को इंजुरी टाइम तक कायम रखा। लेकिन इंजुरी टाइम में ब्राइटन को पेनाल्टी मिल गई, जिस पर ग्रॉस ने गोल करके ब्राइटन को हार से बचा लिया और लिवरपूल को अंक बांटने पर मजबूर कर दिया। इस ड्रॉ के बावजूद लिवरपूल की टीम 21 अंकों के साथ अंकतालिका में सबसे आगे टॉप पर है और उसके टॉटेनहम हॉटस्पर से एक अंक ज्यादा है। लिवरपूल को अब अपना अगला मुकाबला रविवार को चेल्सी के साथ खेलना है। वहीं, ब्राइटन 16वें स्थान पर कायम है और उसके बर्नले से पांच अंक ज्यादा है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Premier League: Brighton hold Liverpool to a draw
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, गोवा। पहले दो मैचों से केवल एक ही अंक हासिल करने के बाद केरला ब्लास्टर्स हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में रविवार को यहां बोम्बोलिम के जीएमसी स्टेडियम में अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी, जहां टीम के सामने चेन्नइयन एफसी की चुनौती होगी। केरला और चेन्नइयन, आईएसएल के इतिहास में अब तक 14 बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी है, जिसमें दो बार की चैम्पियन चेन्नइयन का पलड़ा भारी रहा है। चेन्नइयन ने केरला के खिलाफ इन 14 मैचों में से छह जीते हैं, पांच ड्रॉ खेले हैं जबकि केवल तीन में ही उसे हार मिली है।

नए कोच कसाबा लाजलो के मार्गदर्शन में खेल रही चेन्नइयन ने अपने पहले मैच में जमशेदपुर एफसी को हराकर टूर्नामेंट में अपने अभियान की विजयी शुरूआत की है। टीम के पास मिडफील्ड में राफेल क्रिवेल्लारो और अनिरुद्ध थापा है जबकि आक्रमण की जिम्मेदारी फॉरवर्ड इस्माइल गोंकाल्वेस के कंधों पर होगी।

लाजलो ने कहा, हम अपने प्रतिद्वंद्वी को अच्छी तरह से जानते हैं। हमें खेल को कंट्रोल करने की जरूरत है। केरला एक अच्छी टीम है। उनके कोच (किबु विकुना) भारत में दूसरा साल बिता रहे हैं और वह भारतीय फुटबाल को अच्छी तरह से जानते हैं। यह न केवल एक मैच है बल्कि एक डर्बी मैच है। उन्होंने कहा, हमने जो शुरूआत की है और उसे हमें जारी रखना होगा। हमें अपने फुटबाल का आनंद लेना होगा। मुझे उम्मीद है कि हम जीत सकते हैं और तीन अंक हासिल कर सकते हैं।

दूसरी तरफ, केरला ब्लास्टर्स को पहले दो मैचों में पजेशन पर अपना दबदबा रखने के बावजूद उसे गोल करने के मौके बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा है। विकुना चाहेंगे कि उनकर टीम अटैकिंग के अलावा डिफेंस में भी सुधार करे। केरला ब्लास्टर्स ने अपने पिछले दो मैचों में अब तक सभी तीनों गोल दूसरे हाफ में खाए हैं। मिडफील्ड में सर्जियो सिडोंचा की मौजूदगी से टीम को मजबूती मिलेगी, लेकिन सहल अब्दुल समद का इस मैच में खेलना तय नहीं है।

विकुना ने कहा, यह सही है कि बॉल पजेशन के मामले में हम अपने प्रतिद्वंद्वी से आगे थे, लेकिन हम गोल करने के मौके बनाना चाहते हैं। हम मैच और परिस्थिति की बात कर रहे हैं, जहां हमें सुधार करना है और आगे बढ़ना है। हमारे पास केवल एक अंक है, लेकिन हमने काफी अच्छी चीजें की है। कल का मैच काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
ISL-7: Kerala Blasters (preview) in search of first win
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, गोवा। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में रविवार को यहां वॉस्को डि गामा के तिलक मैदान पर ओडिशा एफसी जब जमशेदपुर एफसी से भिड़ेगी, तो दोनों टीमों के पास इस मैच से सीजन में पहली बार तीन अंक लेने को मौका होगा। दोनों टीमों को इस सीजन में अपने-अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। इस सीजन में दोनों टीमें अपने-अपने नए कोच और नए खिलाड़ियों के साथ उतर रही है।

ओडिशा को अपने पहले मुकाबले में हैदराबाद एफसी के हाथों 0-1 से हार मिली थी जब उसके पूर्व खिलाड़ी एरिडेन सांटाना ने उनके खिलाफ ही गोल दागा था। वहीं, ओवेन कॉयले की जमशेदपुर एफसी को चेन्नइयन एफसी के हाथों 1-2 से हार मुंह देखना पड़ा था। दोनों टीमें अब इस मुकाबले के महत्व को अच्छी तरह से जानती है।

ओडिशा एफसी को उनका कमजोर डिफेंस सता होगा, जिसने उसे पिछले सीजन में भी परेशान किया था। हैदराबाद के खिलाफ मैच के बाद उनके कोच स्टुअर्ट बॉक्सटर ने कहा था कि पिच के चारों ओर रणनीतिक समस्याएं थीं जिन्हें उन्होंने पहचान लिया है और अब वे इसका हल करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, रणनीतिक संतुलन गलत थी। अंत में हम बहुत अलग हो गए। हम फॉरवर्ड को गेंद नहीं दे सके। हमें गेंद पर थोड़ा और काम करने की जरूरत है। जमशेदपुर के पास नेरिजुस वाल्किस और जैकीचंद सिंह है और इसका मतलब है कि मैच में ओडिशा को अपना डिफेंस मजबूत करना होगा।

बॉक्टर ने कहा, हम बेहतर नियंत्रण के साथ डिफेंड कर सकते हैं। मुझे डिफेंड में सुधार करना होगा, लेकिन इतने संक्षिप्त परिणाम के बाद यह अचानक नहीं होने वाला है। जमशेदपुर के कोच कॉयले को पिछले मैच में तीन अंक के साथ साथ अपने डिफेंडर पीटर हार्टले और नरेंद्र गहलोत को भी खोना पड़ा था क्योंकि ये दोनों चोटिल हो गए थे। दोनों का इस मैच में खेलना तय नहीं है जबकि डेविड गेरांडे भी नहीं खेल पाएंगे। लेकिन उनका मानना है कि जमशेदपुर बेहतर होगा और वे आगे बढ़ेंगे।

कॉयले ने कहा, जमशेदपुर की नई टीम प्रभावशाली है। पिछले साल की तुलना में करीब पूरी टीम नई है, लेकिन इसमें कोई दोराय नहीं है कि हम बेहतर होंगे और आगे बढ़ेंगे। कड़ी मेहनत से हम और सुधार करेंगे। उन्होंने कहा, हम खेल को बेहतर ढंग से शुरू करने की कोशिश करेंगे और इसे नियंत्रित करेंगे। हम उस बहुमूल्य तीन अंक को लेना चाहेंगे और मैच जीतना चाहेंगे क्योंकि ये तीन अंक आपको लीग में पांच या छह स्थानों पर पहुंचा सकता है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
ISL-7: Odisha, Jamshedpur eyeing first issue of season (preview)
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, ब्यूनस अयार्स। डिएगो माराडोन के ताबूत के साथ फोटो लेने वाले तीन कर्मचारियों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। माराडोना का बुधवार को 60 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निघन हो गया था। क्लाउडियो फर्नाडेज ने स्थानीय रेडियो स्टेशन राडियो डिएज से कहा कि फ्यूनरल होम में उन्होंने अपने बेटे इस्माएल और डिएगो मोलिना के साथ अपनी नौकरी खो दी है। फर्नाडेज और उनके बेटे ने माराडोना के ताबूत के साथ हंसते हुए और थम्स-अप के साथ फोटो खिंचाई है। इसी तरह के एक और फोटो में मेदिना दिखाई दे रहे हैं।

न्यूज डॉट कॉम डॉट एयू की रिपोर्ट के मुताबिक, कर्मचारियों को अंतिम संस्कार के लिए माराडोना के शव को तैयार करना था लेकिन वह ताबूत के साथ थम्स-अप करते हुए फोटो खिंचाते हुए पाए गए। सेपेलियो पिनिएर फ्यूनरल पार्लर के मालिक ने स्थानीय मीडिया को बताया कि इन तीनों कर्मचारियों को बाहर से बुलाया गया था। सोशल मीडिया में तस्वीर आने के बाद क्लाउडियो ने माफी की अपील की है। माराडोना के प्रशंसकों ने इनको जाने से मारने तक की धमकी दे डाली। उन्होने रेडियो स्टेशन रेडिओ डिएज को बताया, हम माराडोना के शव को ले जा रहे थे। मेरा बेटा, युवा है, उसने थम्स-अप किया और फोटो खींच ली।

उन्होंने कहा, मैं हर किसी से माफी मांगता हूं। मैंने माराडोना के पिता और उनके जीजा के लिए काम किया है। वह जब जिंदा थे तो मैं उनके काफी करीब था। जब वह जिंदा थे तब मैंने कभी उनके प्रति असम्मान व्यक्त नहीं किया क्योंकि वो मेरे आदर्श हैं और उनके निधन के बाद भी मेरी मंशा वैसी नहीं थी। उन्होंने कहा, मैंने जानता हूं कि कई लोगों को बुरा लगता है। मैं जानता हूं कि मैंने उन्हें निराश किया। मैं उन सभी से माफी मांगता हूं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Maradona's coffin photo went to jobbers
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget