डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम हैदराबाद एफसी ने सोमवार को स्पेन के फ्रांसिस्को फ्रान संडाजा के साथ एक साल का करार किया है। संडाजा स्पेन के क्लब अल्कोरोन से आ रहे हैं। वह क्लब द्वारा करार किए गए छठे खिलाड़ी हैं।
आईएसएल द्वारा जारी किए गए बयान में संडाजा ने कहा, मैं काफी खुश और उत्साहित हूं। यह मेरे करियर में नई चुनौती है। मैं भारत जाने और अपनी नई टीम के साथियों के साथ मिलने को लेकर उत्साहित हूं। आईएसएल हर दिन बेहतर हो रही है। कई बड़े खिलाड़ी इसमें खेल चुके हैं। उन्होंने कहा, मेरा काम कड़ी मेहनत करना है और अपनी टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा गोल करना है। यह मेरे लिए चुनौतीपूर्ण सीजन होने वाला है। मैं अपना सौ फीसदी दूंगा।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment