header ads

गावस्कर के समर्थन में आए इंजीनियर, कहा भारतीयों में सेंस ऑफ ह्यूमर की कमी

नई दिल्ली, 27 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के पूर्व विकेटकीपर फारुख इंजिनियर पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर के समर्थन में उतरे है जिन्हें हाल ही में विराट कोहली की फॉर्म पर चर्चा करते हुए उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा का नाम लेने पर लोगों से आलोचना झेलनी पड़ी थी।

ट्विटर पर यूजर्स ने गावस्कर पर खूब टिप्पिणयां की थीं। अनुष्का शर्मा ने भी एक पोस्ट कर गावस्कर से सावल किए थे।

इंजिनियर ने पाकिस्तानी ऑब्जर्बर से बात करते हुए कहा, हम भारतीयों में सेंस ऑफ ह्यूमर की कमी है। अगर सुनील ने विराट कोहली और अनुष्का ने उनके बारे में कुछ कहा है तो वह मजाकिया लहजे में होगा न कि बुरा या अभ्रद।

उन्होंने कहा, मैं गावस्कर को काफी अच्छे से जानता हूं इसलिए कह सकता हूं कि उन्होंने कुछ कहा होगा तो मजाकिया लहजे में कहा होगा। मेरे मामले में भी लोगों ने इसे गंभीरता से ले लिया था और अनुष्का ने बयान जारी किया था।

इंजिनियर ने भी 2019 विश्व कप के दौरान अपने आप को इसी तरह के विवादों में पाया था।

गावस्कर ने भी इस मामले पर सफाई दी थी और कहा था कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है।

एकेयू-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Engineer came in support of Gavaskar, said Indians lack sense of humor
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget