डिजिटल डेस्क, हैम्बर्ग (जर्मनी)। टॉप सीड रूस के टेनिस स्टार डेनिल मेदवेदेव को यहां जारी हैम्बर्ग यूरोपियन ओपन के पहले ही दौरे में हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो जाना पड़ा। ईएसपीएन की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले मेदवेदेव को मंगलवार को फ्रांस गैर वरीय खिलाड़ी यूगो हम्बर्ट के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी। हम्बर्ट ने अपने पहले दौर के मुकाबले में मेदवेदेव को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से मात दी। दूसरे दौर में हम्बर्ट का सामना क्वालीफायर जिरी वेस्ले से होगा।
वल्र्ड नंबर-41 मेदवेदेव ने पिछले 16 महीनों से क्ले कोर्ट पर एक भी मुकाबला नहीं खेला है। उन्होंने क्ले कोर्ट पर अपना पिछला मुकाबला पिछले साल फ्रेंच ओपन में खेला था, जहां उन्हें पहले ही राउंड में हार मिली थी। मेदवेदेव को अमेरिका ओपन के सेमीफाइनल में आस्ट्रिया के डोमिनीक थीम के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
अन्य मुकाबलों में तीसरी सीड गेल मोंफिल्स को भी पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा। वल्र्ड नंबर-103 यानिक हांफमैन ने मोंफिल्स को 6-4, 6-3 से शिकस्त दी। अगले दौर में उनका सामना क्रिस्टियन गेरी होगा, जिन्होंने एक अन्य मुकाबले में जापान के केई निशिकोरी को 6-0, 6-3 से हराया। वहीं, चौथी सीड रोबटरे बतिस्टा अगुट ने निकोलोज बासिलश्चविली को 6-4, 6-3 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया, जहां अब उनका सामना डोमिनीक कोएफर से होगा।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment