header ads

हैदराबाद के मिशेल मार्श आईपीएल से बाहर, होल्डर टीम में शामिल

दुबई, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के आलराउंडर मिशेल मार्श टखने में चोट के कारण लीग के 13वें सीजन से बाहर हो गए हैं और अब वेस्टइंडीज के आलराउंडर जेसन होल्डर को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है।

मार्श को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ खेले गए हैदराबाद के पहले मैच में टखने में चोट लग गई थी।

सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्विटर पर कहा, मिशेल मार्श चोट के कारण बाहर हो गए हैं। हम उनके जल्द से जल्द चोट से उबरने की कामना करते हैं। उनकी जगह जेसन होल्डर को आईपीएल 2020 के लिए टीम में शामिल किया गया है।

मार्श को सोमवार को गेंदबाजी करते समय चोट लग गई थी। चोटिल होने के बावजूद टीम ने उन्हें बल्लेबाजी के लिए भेजा था, लेकिन वह खाता खोले बिना आउट हो गए थे।

सनराइजर्स हैदराबाद को इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 10 रन से हार का सामना करना पड़ा था। सनराइजर्स हैदराबाद को लीग में अपना अगला मैच शनिवार को अबु धाबी में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलना है।

ईजेडए/आरएचए



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Michelle Marsh of Hyderabad out of IPL, Holder joins team
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget