header ads

हॉकी प्रो लीग : जर्मनी की महिला व बेल्जियम की पुरुष टीम को मिली जीत

डुसेलडोर्फ, 23 सितंबर (आईएएनएस)। करीब छह महीने तक स्थगित रहने के बाद एफआईएच हॉकी प्रो लीग की मंगलवार से शुरुआत हो गई, जहां जर्मनी की महिला और बेल्जियम की पुरुष हॉकी टीमों ने अपने अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।

जर्मनी की महिला टीम ने बेल्जियम को 2-0 से मात दी। जर्मनी के लिए नाओमी हेइन और लीना मिशील ने गोल किए।

पुरुष वर्ग के मैच में मौजूदा विश्व चैंपियन बेल्जियम ने जर्मनी की टीम को 6-1 से करारी मात दी।

बेल्जियम के लिए अलेक्जेंडर हेंड्रिक, विलियम गिस्लेन और निकोलस डी केर्पेल ने पहले हाफ में गोल किए।

दूसरे हाफ में एंटोनी किना और लोइक लुइपर्ट ने गोल किए। जर्मनी के लिए एकमात्र गोल लुका वाइंडफेडर ने गोल किया।

ईजेडए/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Hockey Pro League: Germany's Women's and Belgium's Men's Team Wins
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget