डिजिटल डेस्क, मेक्सिको। कोरोना वायरस के कारण जारी प्रतिबंधों के चलते मेक्सिको और कोस्टा रिका के बीच होने वाले अंतर्राष्ट्रीय दोस्ताना फुटबॉल मैच को रद्द कर दिया गया है। दोनों देशों के फुटबॉल महासंघों ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मेक्सिको और कोस्टा रिका के बीच होने वाले अंतर्राष्ट्रीय दोस्ताना फुटबॉल मैच का आयोजन 30 सितंबर को मेक्सिको सिटी में होना था। लेकिन कोस्टा रिका ने कहा है कि क्वारंटीन नियमों के कारण उनके पास इस मैच से हटने के अलावा और कोई विकल्प नहीं था।
इस महीने की शुरुआत में, कोस्टा रिका टीम के अधिकारियों ने कहा था कि यदि देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने विदेश से आने वाले सभी यात्रियों के लिए 14-दिन के क्वारंटाइन को अनिवार्य रूप से नहीं हटाया तो मैच संभव नहीं होगा। मंगलवार को जारी एक बयान के अनुसार, महासंघ ने अपनी सरकार से अक्टूबर और नवंबर के लिए निर्धारित अंतर्राष्ट्रीय मैच कार्यक्रमों की सुविधा के लिए बातचीत शुरू करने को कहा है। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण मेक्सिको और कोस्टा रिका की राष्ट्रीय टीमों ने इस साल एक भी मैच नहीं खेला है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment