न्यू यॉर्क, 2 सितंबर (आईएएनएस)। दूसरी सीड डोमिनिक थीम ने अमेरिका ओपन ग्रैंड स्लैम टूनार्मेंट के पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर के मैच में जीत हासिल कर ली है। वहीं बुल्गारिया के ग्रीगोर दिमित्रोव भी दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे हैं।
थीम ने स्पेन के जाउमे मुनर को सीधे सेटों में मात दी। आस्ट्रिया के थीम ने यह मैच 7-6 (8-6), 6-3 से अपने नाम किया। दूसरे दौर में उनका सामना भारत के सुमित नागल से होगा।
वहीं दिमित्रोव ने अमेरिका के टॉमी पॉल को 6-4, 6-3, 6-1 से हरा दिया। तीसरे सीड रूस के डेनिल मेदवेदेव ने अर्जेंटीना के फ्रेडेरिको डेलबोनिस को 6-1, 6-2, 6-4 से मात दी। अगले दौर में वह आस्ट्रेलिया के क्रिस ओ कोनेल के सामने उतरेंगे।
कनाडा के मिलोस राओनिक भी अपना मैच जीतने में सफल रहे हैं। उन्होंने पहले दौर के मैच में अर्जेंटीना के लियोनाडरे मायेर को 6-3, 6-2, 6-3 से हरा दिया।
एकेयू-एसकेपी
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment