header ads

IPL-13 : चेन्नई बनाम राजस्थान के मैच में लगे 33 छक्के

डिजिटल डेस्क, शारजाह। आईपीएल-13 में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मंगलवार को खेले गए मैच में कुल 33 छक्के लगे। इस मैच को स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली टीम राजस्थान जीतने में सफल रही। इतने ही छक्के 2018 में चेन्नई और रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलोर के मैच में लगे थे।

शरजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में छक्के लगाने के मामले में राजस्थान के संजू सैमसन सबसे आगे रहे। उन्होंने नौ छक्के मारे। उनके पास चेन्नई के फाफ डु प्लेसिस रहे जिन्होंने सात छक्के मारे। राजस्थान के स्टीव स्मिथ और जोफ्रा आर्चर ने चार-चार छक्के लगाए। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने तीन छक्के मारे जबकि उन्हीं की टीम के सैम कुरैन ने दो छक्के मारे।

सैमसन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली। स्मिथ ने 47 गेंदों पर 69 रन बनाए। आर्चर ने आखिरी में आठ गेंदों पर 27 रन बनाए। इन सभी की बदौलत राजस्थान ने सात विकेट पर 216 रन बनाए। चेन्नई 20 ओवरों के बाद 200 रन ही बना सकी। उसकी तरफ से फाफ डु प्लेसिस ने 37 गेंदों पर 72 रन बनाए।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
IPL-13: 33 sixes in Chennai vs Rajasthan match
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget