header ads

IPL-13, RR VS KXIP: लीग के 9वें मैच में आज राजस्थान-पंजाब आमने-सामने, दोनों टीमों की नजर दूसरी जीत पर

डिजिटल डेस्क, शारजाह। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन का 9वां मैच आज राजस्थान रॉयलस (RR) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से होगा। लीग स्टेज में राज्सथान का यह दूसरा और पंजाब का तीसरा मैच होगा। राजस्थान ने अपने पहले मैच में  चेन्नई को 16 रन से हराया था। वहीं पंजाब को पहले मैच में दिल्ली ने सुपर ओवर में हराया था। इसके बाद पंजाब ने अपने दूसरे मैच में बैंगलोर को 97 रनों से मात दी थी। अब दोनों टीमें लीग में अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेंगी। 

हेड-टु-हेड
दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 5 मैचों की बात कि जाए तो यहां पंजबा का पलड़ा भारी है। पंजाब ने इन 5 मैचों में से 4 जीते हैं, जबकि राजस्थान सिर्फ एक मैच जीतने में सफल रही है।  राजस्थान और पंजाब के बीच IPL में अब तक 19 मैच खेले गए हैं। जिसमें से राजस्थान ने 10 और पंजाब ने 9 मैच जीते। पिछले सीजन की बात करें तो पंजाब ने दोनों मैचों में राजस्थान को हराया था।

पंजाब को कप्तान राहुल से फॉर्म जारी रखने की उम्मीद
बैंगलोर के खिलाफ मैच में पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल का बल्ला चला था। उन्होंने नाबाद 132 रनों की पारी खेल टीम को 200 के पार पहुंचाया था। इसके बाद गेंदबाजों ने बैंगलोर के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को महज 109 रनों पर ढेर कर दिया था। बैंगलोर के खिलाफ टीम की बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी, दोनों चली थीं। टीम मैनेजमेंट राजस्थान के खिलाफ होने वाले मैच में भी यही उम्मीद करेगी कि, यह टीम उसी तरह का संयुक्त प्रदर्शन करे जिस तरह का बैंगलोर के खिलाफ किया था।

पंजाब के लिए मध्यक्रम में पूरन-मैक्सवेल का न चलना चिंता की बात
टीम के लिए अगर कोई चिंता है तो मध्यक्रम में निकोलस पूरन और ग्लैन मैक्सवेल का न चलना। दोनों अभी तक बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए हैं। यहां एक बदलाव की संभावना दिखती है, जो टीम मैनेजमेंट कर सकता है। करुण नायर भी कुछ ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। पहले मैच में वो सस्ते में आउट हो गए थे। दूसरे मैच में उन्होंने अंत में आकर कुछ अच्छे शॉट्स लगा राहुल का साथ दिया था।

तेज गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और शेल्डन कॉटरेल पर जिम्मेदारी
पंजाब की गेंदबाजी अभी तक दोनों मैचों में अच्छी रही है। मोहम्मद शमी ने तेज गेंदबाजी में टीम का अच्छे से नेतृत्व किया है। यहां शेल्डन कॉटरेल ने दोनों मैचों में उनका अच्छा साथ दिया। पिछले मैच में जिम्मी नीशम को सिर्फ 2 ओवर फेंकने का मौका मिला था, लेकिन जिस तरह की प्रतिभा उनमें है उससे उनका रोल बेहद अहम है।

पंजाब को स्पिन में बिश्नोई और मुरुगन से प्रदर्शन जारी रखने की उम्मीद
स्पिन में रवि बिश्नोई टीम के नए सितारे बनते दिख रहे हैं। बैंगलोर के खिलाफ खास रणनीति के तहत कोच अनिल कुंबले ने दो लेग स्पिनरों की नीति अपनाई थी और बिश्नोई के साथ मुरुगन अश्विन को भी उतारा था। उनकी यह रणनीति काम कर गई थी। अब देखना होगा कि राजस्थान के खिलाफ वह इसे कायम रखते हैं या बदलाव करते हैं। पंजाब के गेंदबाजों को किसी भी स्थिति में राजस्थान को मामूली तौर पर लेने की जरुरत नहीं है, क्योंकि अपने पहले मैच में उसने चेन्नई के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

राजस्थान के संजू सैमसन और कप्तान स्टीव स्मिथ पर अहम जिम्मेदारी
वहीं राजस्थान के अगर पिछले मैच को देखा जाए तो संजू सैमसन और कप्तान स्टीव स्मिथ का बल्ला जमकर बोला था। लेकिन इन दोनों से पहले और बाद में कोई और बल्लेबाज रन नहीं कर सका था। युवा यशस्वी जायसवाल अपने पहले मैच में सस्ते में आउट हो गए थे। अनुभवी रॉबिन उथप्पा, डेविड मिलर ने भी निराश किया था। स्थिति यह थी कि अगर जोफ्रा आर्चर आखिरी ओवर में 4 छक्के नहीं लगाते तो टीम संजू और स्मिथ की शुरुआत को बर्बाद कर 200 रन भी नहीं बना पाती। पंजाब के संतुलित गेंदबाजी आक्रमण के सामने उसे और सतर्क रहना होगा।

गेंदबाजी में राजस्तान को पंजाब के बल्लेबाजों के खिलाफ संयमित गेंदबाजी करने की जरूरत
गेंदबाजी में भी टीम के लिए चिंता है। आर्चर को छोड़कर कोई और गेंदबाज पहले मैच में असरदार नहीं दिखा था। राहुल तेवतिया ने जरुर अहम समय पर विकेट निकाल टीम की जीत पक्की की थी, लेकिन वह खर्चीले भी रहे थे। जयदेव उनादकट, टॉम कुरैन, श्रेयस गोपाल का भी यही हाल था। पंजाब के बल्लेबाजों के खिलाफ इन सभी को और संयमित गेंदबाजी करने की जरूरत होगी।

टीमें :-

राजस्थान रॉयल्स (RR): स्टीव स्मिथ (कप्तान), अंकित राजपूत, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर, महिपाल लोमरोर, मनन वोहरा, मयंक मारकंडे, राहुल तेवतिया, रियान पराग, संजू सैमसन, शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, वरुण एरॉन, रोबिन उथप्पा, जयदेव उनादकट, यशस्वी जायसवाल, अनुज रावत, आकाश सिंह, कार्तिक त्यागी, डेविड मिलर, ओशाने थॉमस, अनिरुद्ध जोशी, एंड्रयू टाई, टॉम कुरैन।

किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP): लोकेश राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, करुण नायर, सरफराज खान, ग्लेन मैक्सवेल, निकोलस पूरन, कृष्णाप्पा गौतम, क्रिस जोर्डन, शेल्डन कॉटरेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, मुरुगन अश्विन, अर्शदीप सिंह, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, हरडस विजोलेन, दीपक हुड्डा, हरप्रीत ब्ररार, मुजीब उर रहमान, दर्शन नालकंडे, जिम्मी नीशाम, ईशान पोरेल, सिमरन सिंह, जगदीश सुचित, तेजिंदर सिंह।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
IPL-13 RR VS KXIP, Rajasthan vs Punjab 9th Match, Rajasthan Royals vs Kings XI Punjab, Steven Smith, Lokesh Rahul, Live Updates
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget