header ads

IPL-13: डु प्लेसिस के पास ऑरेंज कैप और रबादा के पास पर्पल कैप

डिजिटल डेस्क, दुबई। चेन्नई सुपर किंग्स के विस्फोटक बल्लेबाज फॉफ डु प्लेसिस और दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में दिल्ली और चेन्नई के बीच शुक्रवार को समाप्त हुए मैच के बाद फिलहाल में क्रमश: ऑरेंज कैप और पर्पल कैप धारी हैं। ऑरेंज कैप सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप पर रहने वाले बल्लेबाजों को और पर्पल कैप सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में टॉप पर रहने वाले गेंदबाज को दिया जाता है।

डु प्लेसिस ने चेन्नई के लिए तीन मैचों में 173 रन बनाए हैं और वह सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप पर हैं। उन्होंने शुक्रवार को दिल्ली के खिलाफ 34 गेंदों पर 43 रन बनाए। हालांकि चेन्नई को इस मैच में 44 रनों से हार का सामना करना पड़ा। किंग्स इलेवन पंजाब के लोकेश राहुल दो मैचों में 153 रनों के साथ दूसरे और उनके टीम साथी मयंक अग्रवाल दो मैचों में 115 रनों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

गेंदबाजों की सूची में रबादा दो मैचों में पांच विकेट के साथ टॉप पर हैं। चेन्नई के सैम कुरैन तीन मैचों में पांच विकेट के साथ दूसरे और किंग्स इलेवन पंजाब के मोहम्मद शमी चार विकेटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। दिल्ली कैपिटल्स लगातार दो जीत के साथ चार अंक लेकर अंकतालिका में टॉप पर है। पंजाब दूसरे और मुंबई इंडियंस तीसरे नंबर पर है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Orange Cap near du Plessis and Purple Cap near Rabada
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget