header ads

IPL 2020: RCB से हार के बाद SRH के कप्तान वॉर्नर ने कहा, चहल का ओवर टनिर्ंग प्वाइंट रहा

डिजिटल डेस्क, दुबई। आईपीएल-13 के अपने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के हाथों मात खाने वाली सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ने कहा है कि लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का ओवर टर्निग प्वाइंट रहा, जहां उनके हाथ से मैच निकल गया। बेंगलोर ने सोमवार को दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 163 रन बनाए। हैदराबाद की टीम 19.4 ओवरों में 153 रनों पर आउट हो गई।

इस मैच में जॉनी बेयरस्टो जब तक मैदान पर थे हैदराबाद की जीत पक्की लग रही थी, लेकिन युजवेंद्र चहल ने 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर बेयरस्टो की 61 रनों की पारी का अंत किया और अगली ही गेंद पर विजय शंकर को बोल्ड कर हैदराबाद को बैकफुट पर धकेल दिया।

मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में वार्नर ने कहा, हम जानते थे कि उनके पास अंत के ओवरों के लिए अच्छे गेंदबाज हैं। चहल का वो आखिरी ओवर टर्निग प्वाइंट साबित हुआ। आने वाले मैचों को लेकर वार्नर ने कहा, हमें निश्चित तौर पर सोचना होगा। आज जो हुआ हम उसे सुधार नहीं सकते। हर कोई यह जानता था (चहल को खेलने के बारे में), यह चर्चा का विषय है, लेकिन खिलाड़ियों को याद दिलाने की जरूरत नहीं है।

वार्नर इस मैच में दुर्भाग्यशाली रहे। वह दूसरे छोर पर रन आउट हो गए। बेयरस्टो का शॉट गेंदबाज उमेश यादव के हाथ से लगा और गेंद स्टम्प में जा लगी। इस समय वार्नर का बल्ला हवा में था इसलिए उन्हें आउट करार दे दिया गया। वार्नर ने अपने आउट होने पर कहा, मैं याद नहीं रख सकता कि मैं इस तरह आउट हुआ। यह हमारे लिए अजीब मैच रहा। जाहिर सी बात है कि बेंगलोर हमसे अच्छा खेली और जीतने में सफल रही।

इस मैच में हैदराबाद को एक झटका भी लगा। उसके हरफनमौला खिलाड़ी मिशेल मार्श गेंदबाजी करते हुए चोटिल हो गए थे। वह हालांकि दर्द के साथ बल्लेबाजी करने आए लेकिन बिना रन बनाए आउट हो गए। मिशेल की तारीफ करते हुए वार्नर ने कहा, मिशेल ने मैदान पर आने के लिए काफी हिम्मत दिखाई। वह ठीक नहीं लग रहे थे। वह अपने पैर पर वजन नहीं रख सकते।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Chahal's over turning point: Warner
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget