डिजिटल डेस्क, मुंबई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कोच साइमन कैटिच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को लेकर एक बयान दिया है। साइमन कैटिच का मानना है कि, बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में मैच के दौरान युवा खिलाड़ी कम दबाव महसूस करेंगे, जबकि सीनियर्स के लिए यह एक चुनौती रहेगी। कोरोनावायरस महामारी के चलते IPL का 13वां सीजन 19 सितंबर से 10 नवंबर तक UAE में बायो-सिक्योर एनवायरमेंट में खेला जाएगा। लीग के सभी मैच बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे।
मैच में युवा खिलाड़ी काफी एंजॉय करेंगे
कोच साइमन कैटिच ने RCB के यूट्यूब शो बोल्ड डायरीज पर बातचीत के दौरान कहा, मेरा मानना है कि मैच में युवा खिलाड़ी काफी एंजॉय करेंगे। मैदान में दर्शकों नहीं होने से शोर कम होगा और ध्यान भी भंग नहीं होगा। इस कारण युवा खिलाड़ी कम दबाव महसूस करेंगे।
कैटिच ने कहा, वहीं सीनियर खिलाड़ी की बात की जाए तो उनके लिए यह चुनौतीपूर्ण होगा। क्योंकि वह दर्शकों के जोश के बीच खेलने के आदी होते हैं। जिससे उनका उत्साह बढ़ता है। उन्होंने कहा कि, हालांकि इन सब के बाद भी मैं मानता हूं कि हमारी टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी और उसमें यह जज्बा भी है।
कोहली जैसे खिलाड़ियों को काफी परेशानी होगी
इससे पहले मेंटल कंडीशन कोच पेडी उपटन ने कहा था कि, खाली स्टेडियम में मैच खेलने पर विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों को काफी परेशानी होने वाली है। क्योंकि ऐसे खिलाड़ी दर्शकों के जोश और उत्साह के आदी होते हैं। हालांकि, जो खिलाड़ी खुद से प्रेरणा लेते हैं, वे जरूर इस साल IPL में काफी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment