header ads

KKR Vs MI, IPL-13: मुंबई इंडियंस का पहला विकेट गिरा, डिकॉक को आउट, रोहित और सूर्यकुमार के बीच 50+ रन की पार्टनरशिप

डिजिटल डेस्क, अबु धाबी। आईपीएल के 13वें सीजन का 5वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच आज अबु धाबी में खेला जा रहा। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। मुंबई के ओपनर रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक दूसरे विकेट के लिए 50+ रन की पार्टनरशिप हो चुकी है। केकेआर के तेज गेंदबाज शिवम मावी ने क्विंटन डिकॉक को 1 रन के निजी स्कोर पर निखिल नाइक के हाथों कैच आउट कराया।

दोनों टीमें
मुंबई: 
रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।

कोलकाता: सुनील नरेन, शुभमन गिल, नीतीश राणा, इयोन मोर्गन, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर), निखिल नाइक, पैट कमिंस, कुलदीप यादव, संदीप वॉरियर और शिवम मावी।

हेड टू हेड
मुंबई और केकेआर के बीच अब तक 25 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें मुंबई ने सबसे ज्यादा 19 मैच जीते, जबकि 6 में उसे हार मिली है। 1 मुकाबला बेनतीजा रहा। पिछले 10 मुकाबलों की बात करें, तो केकेआर सिर्फ एक ही बार मुंबई को हरा सकी है। मुंबई की टीम यदि यह मैच जीत लेती है तो एक टीम के खिलाफ 20 से ज्यादा मैच जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
IPL fifth match between Kolkata Knight Riders Mumbai Indians Live
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget