header ads

धोनी की बेटी जीवा के साथ दुष्कर्म की धमकी देने वाला 16 साल का नाबालिग युवक कच्छ से गिरफ्तार 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की 5 साल की बेटी जीवा के साथ दुष्कर्म की धमकी देने वाला 16 साल का युवक गुजरात के कच्छ जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। कच्छ की पुलिस ने बताया कि, यह शख्स कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स को मिली हार से काफी बौखलाया हुआ था। इस वजह से उसने सोशल मीडिया पर धोनी की बेटी जीवा को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। गुजरात पुलिस ने सोशल मीडिया एक्ट के तहत इस युवक को गिरफ्तार किया है और जल्द ही उसे रांची पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। 

पुलिस ने बताया कि, गिरफ्तार किया गया युवक 16 साल का नाबालिग है और 12वीं कक्षा का छात्र है। इसे मुंद्रा के नामना कपाया गांव से गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि, गुरुवार को चेन्नई और कोलकाता के बीच IPL मैच खेला गया था। इस मैच में कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 167 रन बनाए थे। जिसके जवाब में चेन्नई 157 रन ही बना सकी और कोलकाता को 10 रनों की जीत मिली। इस बात से बौखलाए इस नाबालिग युवक ने धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी के इंस्टाग्राम पर जीवा के साथ दुष्कर्म की धमकी दी थी। इस धमकी ने सोशल मीडिया पर लोगों को गुस्से से भर दिया था। इसके बाद लोगों ने दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। 

सोशल मीडिया पर मिली इस धमकी के बाद रांची पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए, धोनी के रांची स्थित फार्म हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी थी। बता दें कि  IPL-13 में अब तक धोनी का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। चेन्नई अभी तक लीग में छह मैच खेल चुकी है, जिनमें से उसे सिर्फ 2 मैचों में ही जीत मिली है, जबकि 4 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।  


 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
16-year-old arrested in Gujarat for issuing rape threats to MS Dhoni's daughter Ziva
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget