header ads

मैनचेस्टर युनाइटेड के डिफेंडर टेलेस कोरोना पॉजिटिव पाए गए

मैनचेस्टर, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के डिफेंडर एलेक्स टेलेस को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

मैन यू के मैनेजर ओले गनर सोल्सजाकेर ने इसकी पुष्टि की है।

कोरोना के कारण टेलेस बुधवार को आरबी लिपजिग के साथ हुए मैच में नहीं खेल सके थे, जिसे मैन यू ने 5-0 से जीता था। इस मैच में मार्कस रशफोर्ड ने शानदार खेल दिखाते हुए हैट्रिक लगाई।

गनर ने कहा, वह अभी कुछ दिनों तक टीम से बाहर रहेंगे। वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं लेकिन उनके अंदर इस बीमारी के लक्षण नहीं हैं। वह ठीक हो रहे हैं और हमें उनकी वापसी का इंतजार है।

पुर्तगाली क्लब पोरटो से मैन यू आए टेलेस ने इस सीजन में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है।

मैन यू ने लिपजीग पर जीत के साथ चैम्पियंस लीग में ग्रुप-बी में पहला स्थान हासिल कर लिया है। उसके खाते में पेरिस सेंट जर्मेन से तीन अंक अधिक हैं।

जेएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Manchester United defender Tales Corona found positive
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget