header ads

भारतीय टेस्ट टीम में चुना जाना राहुल की किस्मत : मांजरेकर

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। क्रिकेटर से कमेंटेटर बने पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर का मानना है कि लोकेश राहुल बेहद भाग्यशाली हैं कि वह आईपीएल और सीमित ओवरों के प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टेस्ट टीम में चुने गए हैं।

राहुल को दिसंबर-जनवरी में आस्ट्रेलिया दौरे पर होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

आईपीएल-13 में किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी कर रहे राहुल ने लीग के मौजूदा सीजन में 12 मैचों में अब तक 595 रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप अब तक उनके ही पास हैं।

मांजरेकर ने ट्विटर पर कहा, यह एक खराब उदाहरण बनाया जा रहा है, टेस्ट टीम के लिए खिलाड़ी का चयन आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है। आप एक खराब उदाहरण सेट करते हैं, जब आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर टेस्ट टीम में चयन करते हैं। खासकर तब, जबकि खिलाड़ी का पिछला कुछ टेस्ट मैच अच्छा नहीं रहा है। वो खिलाड़ी सफल होता है या असफल यह बाते मायने नहीं रखती है। इस तरह के चयन से रणजी में खेलने वाले खिलाड़ियों का मनोबल टूटता है।

वेस्टइंडीज सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद ्नराहुल को टेस्ट टीम से बाहर किया गया था। उन्होंने चार पारियों में कुल मिलाकर 101 रन ही बनाए थे। न्यूजीलैंड के दौरे पर गई इंडिया-ए टीम में भी उनका चयन नहीं किया गया था।

मांजरेकर ने राहुल के पिछले पांच मैचों के टेस्ट प्रदर्शन को सामने रखते हुए कहा, राहुल ने पिछली पांच टेस्ट सीरीज -दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड घर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ औसत प्रदर्शन किया। मैं कहना चाहूंगा वो बेहद भाग्यशाली हैं कि आइपीएल में किए प्रदर्शन के आधार पर उनको टेस्ट टीम में वापस बुलाया गया। अब उसकी उम्मीद करनी चाहिए कि वह इस मौके को ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाएंगे। उनको मेरी तरफ से शुभकामनाएं।

राहुल ने भारत के लिए अब तक 36 टेस्ट मैचों में 2006 रन बनाए हैं। इसमें पांच शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं।

उन्होंने साथ ही 32 वनडे और 41 टी20 मैच भी खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से क्रमश: 1239 और 1461 रन बनाए हैं।

ईजेडए/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Rahul's luck in selection in Indian Test team: Manjrekar
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget