header ads

राहुल, रबाडा के पास ऑरेंज और पर्पल कैप बरकरार

दुबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। आईपीएल-13 में 48 मैचों की समाप्ति के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने ऑरेंज कैप और दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कगिसो रबादा ने पर्पल कैप अपने पास ही रखा है।

रबादा सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में पहले स्थान पर हैं। रबादा ने 12 मैचों में अब तक 23 विकेट लिए हैं।

मुम्बई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह के नाम 12 मैचों में 20 विकेट हैं और वह दूसरे स्थान पर हैं जबकि किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी 12 मैचों में 20 विकेट के साएथ तीसरे नंबर पर हैं।

बल्लेबाजों की सूची में राहुल के 12 मैचों में 595 रन हैं। दूसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन हैं, जिनके नाम 12 मैचों से 471 रन हैं। हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर 12 मैचों में 436 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

इस बीच, मुम्बई इंडियंस टीम 16 अंकों के साथ तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। उसके हाथ मे दो मैच हैं और वह प्लेऑफ में पहुंचने के बिल्कुल करीब है। आरसीबी के 14 अंक हैं जबकि दिल्ली के भी 14 अंक हैं लेकिन वह तीसरे स्थान पर है।

जेएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Rahul, Rabada retain orange and purple cap
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget