डिजिटल डेस्क, गोवा। दुनिया के सबसे पुराने फुटबाल प्रतिद्वंद्वियों में से एक और भारतीय फुटबाल में सबसे बड़ी और सबसे महत्वपूर्ण मुकाबलों में से एक कोलकाता डर्बी शुक्रवार को यहां वॉस्को डि गामा के तिलक मैदान में हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में अपना पदार्पण करेगा। आईएसएल के अब तक के पहले कोलकाता डर्बी में मौजूदा चैम्पियन एटीके मोहन बागान का सामना लीग की नई टीम ईस्ट बंगाल से होगा।
समूचे फुटबाल जगत के बीच इस मुकाबले को लेकर बहुत अधिक चर्चाएं चल रही हैं क्योंकि भारत के प्रमुख फुटबाल लीग में दो बेहतरीन क्लब जो शामिल हुए हैं। लिवरपूल के पूर्व कोच रॉबी फॉलर के मार्गदर्शन में ईस्ट बंगाल की टीम आईएसएल में अपने अभियान की विजयी शुरुआत करना चाहेगी। ईस्ट बंगाल के पास भारतीय युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की एक फौज है, जिसमें जेजे लालपेखलुआ, एयूग्सन लिंगदोह और बलवंत सिंह शामिल है। विदेशी खिलाड़ियों के रूप में उनके पास स्कॉटलैंड के डिफेंडर डेनी फॉक्स है, जिनकी कप्तानी में टीम आईएसएल में अपना डेब्यू करेगी। इसके अलावा उनके पास एंथनी पिलकिंगटन और जैक्स मेघोमा है।
45 वर्षीय फॉलर ने कहा, हमारी टीम कप्तानी से भरी है और डेनी उनमें कप्तानों के कप्तान हैं। मुझे उन पर विश्वास है और मेरा मानना है कि हमारे पास ईस्ट बंगाल को आगे ले जाने के लिए एक्यूमेन है क्योंकि हम सबसे बड़े डर्बी और अपने पहले मैच के लिए तैयार हैं। मेरी उनके साथ अच्छी बातचीत हुई है और टीम को आगे ले जाने के लिए वह भी हर किसी की तरह भूखे हैं।
वहीं, दूसरी तरफ एटीके मोहन बागान के कोच एंटोनियो लोपेज हबास का आईएसएल में यह चौथा सीजन है। उनके पास अनुभव की कोई कमी नहीं है क्योंक वह दो आईएसएल खिताब जीत चुके हैं। हबास की टीम में गहराई है और इस बार भी उसे खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। एटीके मोहन बागान ने अपने पहले मैच में केरला ब्लास्टर्स को 1-0 से हराकर सीजन की विजयी शुरुआत की है।
हबास ने कहा, डर्बी एक खास मैच है और मेरे लिए यह महत्वपूर्ण है क्योंकि मैं जानता हूं कि कोलकाता में यह कितना प्रसिद्ध है और समर्थकों के लिए क्या मायने है। हमें इसका सम्मान करना होगा और कोलकाता में अपने फैन्स के चेहरे पर मुस्कान लाना होगा।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment