header ads

तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में हॉकी खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू किया

पुड्डुचेरी, 4 नवंबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में हॉकी खिलाड़ियों ने कोविड-19 महामारी के बीच गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए अभ्यास शुरू कर दिया है।

तमिलनाडु में कोविड-19 के कारण कई प्रतिबंधों के बावजूद करीब 65 खिलाड़ियों ने अपना अभ्यास शुरू कर दिया है। ये खिलाड़ी 18 साल से ऊपर के हैं और वे राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए ट्रॉयल्स देंगे।

तमिलनाडु के अलावा पुड्डुचेरी में भी सब जूनियर और सीनियर वर्ग के करीब 50 खिलाड़ियों ने विभिन्न सेंटरों में अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है।

पुड्डुचेरी हॉकी के अध्यक्ष डीएम राजशेखरन ने कहा, युवा खिलाड़ियों को खेल में वापस लाने की यह एक धीमी और स्थिर प्रक्रिया रही है। उम्मीद है कि चीजें बेहतर होने से हम अधिक खिलाड़ियों को आने और खेलने के लिए प्रेरित कर पाएंगे।

ईजेडए/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Hockey players start practice in Tamil Nadu and Puducherry
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget