header ads

सिडनी वनडे : आस्ट्रेलिया ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

सिडनी, 27 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

सिडनी क्रिकेट मैदान पर जारी इस मैच में टॉस के बाद फिंच ने कहा कि अपने देश में क्रिकेट को वापस आता देखकर वह खुश हैं। खासतौर पर दर्शकों के सामने खेलना शानदार अनुभव होगा।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि उनकी टीम को एक इकाई के तौर पर अच्छा खेलना होगा और मोमेंटम बनाना होगा क्योंकि यह आने वाले मैचों के लिए काफी अहम होगा।

टीमें :

आस्ट्रेलिया : एरान फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कैरे (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जोस हाजलेवुड और एडम जाम्पा

भारत : शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (कप्तान),श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, नवदीप सैनी, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।

जेएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Sydney ODI: Australia won the toss, decided to bat
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget