मेलबर्न, 10 नवंबर (आईएएनएस)। मेलबर्न रेनेगेड्स ने बिग बैश लीग (बीबीएल) के आगामी सीजन के लिए दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रिले रॉसौव के साथ करार करने की घोषणा की है।
रॉसौव पूरे सीजन के लिए टीम से जुड़े हैं। उनसे पहले मोहम्मद नबी, नूर अहमद और इमरान ताहिर रेनेगेड्स से जुड़ने वाले विदेशी खिलाड़ी हैं।
रॉसौव ने कहा, बिश बैश लंबे समय से उच्च स्तरीय प्रतियोगिता रहा है, इसलिए मैं इस तरह की प्रतिस्पर्धात्मक लीग से जुड़ने के लिए उत्साहित हूं।
नूर अहमद बीबीएल के शुरुआती मैचों में रेनेगेड्स के लिए खेलेंगे जबकि ताहिर क्रिसमस के बाद टीम से जुड़ेंगे।
बीबीएल के इस सीजन में रेनेगेड्स को अपना पहला मुकाबला 12 दिसंबर को होबार्ट में पर्थ स्कॉचर्स के साथ खेलना है।
मेलबर्न रेनेगेड्स टीम : नूर अहमद, कैमरन बॉएस, जेक इवांस, एरॉन फिंच (कप्तान), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, सैम हैपर, मार्कस हैरिस, मैकेंजी हार्वे, जॉन हॉलैंड, जोश लालोर, शॉन मार्श, मोहम्मद नबी, जेम्स पैटिंसन, मिच पेरी, जैक प्रेस्टिज, केन रिचर्डसन, रीली रॉसौव, विल सदरलैंड, इमरान ताहिर, ब्यू वेबस्टर।
ईजेडए/जेएनएस
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment