header ads

DC vs RCB IPL 2020 : बैंगलोर को 6 विकेट से हराकर दिल्ली टॉप टू पर पहुंची, कोहली की टोली बैंगलोर ने भी क्वालिफाई किया

डिजिटल डेस्क, अबुधाबी। IPL के 13वें सीजन के 55वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 6 विकेट से हरा दिया। जीत के साथ दिल्ली पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। अब क्वालिफायर-1 में 5 नवंबर को उसका मुकाबला मुंबई इंडियस से होगा। वहीं, हार के बावजूद बेंगलुरु प्ले-ऑफ में जगह बनाने में कामयाब हुई और वह नंबर-3 पर काबिज है।

अबु धाबी में टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 153 रन का टारगेट दिया था। इसके जवाब में दिल्ली ने 19 ओवर में 4 विकेट पर 154 रन बनाकर मैच जीत लिया। अजिंक्य रहाणे ने लीग में अपनी 28वीं फिफ्टी लगाते हुए 60 रन बनाए। शिखर धवन ने लीग में अपनी 40वीं फिफ्टी पूरी की और 54 रन की अहम पारी खेली। वहीं, बेंगलुरु के शाहबाज अहमद को 2, मोहम्मद सिराज और वॉशिंगटन सुंदर को 1-1 विकेट मिला।

पृथ्वी शॉ सस्ते में आउट
दिल्ली की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। पृथ्वी शॉ 9 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की बॉल पर आउट हुए। इसके बाद शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे ने पारी संभाली। दोनों ने मिलकर पावर-प्ले में टीम के स्कोर को एक विकेट के नुकसान पर 53 रन तक पहुंचाया।

बेंगलुरु ने 7 विकेट पर 152 रन बनाए
देवदत्त पडिक्कल ने सीजन में अपनी 5वीं फिफ्टी लगाई और 50 रन बनाकर आउट हुए। पडिक्कल एक सीजन में 5 फिफ्टी लगाने वाले पहले अनकैप्ड प्लेयर हैं। एबी डिविलियर्स ने भी 35 रन की अहम पारी खेली। दोनों की बदौलत बेंगलुरु ने 7 विकेट पर 152 रन बनाए। वहीं, दिल्ली के एनरिच नोर्तजे को 3, कगिसो रबाडा को 2 और रविचंद्रन अश्विन को एक विकेट मिला।

पावर-प्ले में बने 40 रन
बेंगलुरु के ओपनर देवदत्त पडिक्कल और जोश फिलिप ने पारी की शुरुआत की। इस मैच में दोनों टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला सके और जोश फिलिप 12 रन बनाकर कगिसो रबाडा की बॉल पर आउट हुए। बेंगलुरु ने पावर-प्ले में 40 रन बनाए।

कोहली-पडिक्कल के बीच 57 रन की पार्टनरशिप
पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद कप्तान विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने पारी संभाली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 57 रन की पार्टनरशिप की। इस साझेदारी को रविचंद्रन अश्विन ने विराट कोहली (29) को आउट कर तोड़ा। 13 रन के निजी स्कोर पर कोहली का बाउंड्री पर कैच एनरिच नोर्तजे ने छोड़ा था, लेकिन वह इसका ज्यादा फायदा नहीं उठा सके।

दिल्ली में 3 और बेंगलुरु में 2 बदलाव
दिल्ली में 3 बदलाव किए गए। शिमरॉन हेटमायर, प्रवीण दुबे और हर्षल पटेल को टीम में जगह नहीं दी गई। उनकी जगह अजिंक्य रहाणे, अक्षर पटेल और डेनियल सैम्स कसे प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई। वहीं, बेंगलुरु में भी 2 बदलाव किए गए। गुरकीरत सिंह मान की जगह शिवम दुबे और नवदीप सैनी की जगह शाहबाज अहमद को टीम में शामिल किया गया।

दोनों टीमें
बेंगलुरु: 
देवदत्त पडिक्कल, जोश फिलिप, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, शाहबाज अहमद, क्रिस मॉरिस, इसुरु उडाना, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल।

दिल्ली: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, डेनियल सैम्स, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा और एनरिच नोर्तजे।

पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 में दोनों टीमें
पॉइंट्स टेबल की बात करें, तो बेंगलुरु 13 मैच में 7 मैच जीतकर 14 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, दिल्ली ने भी 13 में से 7 मैच जीते हैं और 14 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। बेंगलुरु का नेट रनरेट दिल्ली से बेहतर है। दिल्ली ने लगातार 4 और बेंगलुरु ने 3 मैच हारे हैं।

पिछली बार दिल्ली ने बेंगलुरु को हराया था
सीजन में पिछली बार जब दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था, तो दिल्ली ने बेंगलुरु को 59 रन से हराया था। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 196 रन बनाए थे। जवाब में बेंगलुरु 9 विकेट पर 137 रन ही बना पाई थी।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Ipl 2020 dc Vs rcb live Cricket Score match today News Updates In Hindi
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget