डिजिटल डेस्क, शारजाह। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन का पहला क्वालिफायर मैच आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से होगा। आज जो टीम जीतेगी वो सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। हारने वाली टीम को 6 नवंबर को होने वाले एलिमिनेटर की विजेता टीम से दूसरे क्वालिफायर मैच में भिड़ना होगा। दूसरा क्वालिफायर जीतने वाली टीम 10 नवंबर को फाइनल खेलेगी। एलिमिनेटर मैच अबु धाबी में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा।
बता दें कि, इससे पहले लीग स्टेज में मुंबई-दिल्ली का दो बार आमना-सामना हुआ था। पहले मैच में मुंबई ने दिल्ली को 5 विकेट और दूसरे मैच में 9 विकेट से हराया था। लीग स्टेज में मुंबई और दिल्ली प्वाइंट्स टेबल के टॉप-2 में जगह बनाने में सफल रहीं। मुंबई ने 14 में से 9 मैच जीते और 5 हारे। उसने 18 प्वाइंट्स के साथ उसने टॉप पोजिशन हासिल की। वहीं, दिल्ली ने 14 में से मैच 8 जीते और 6 हारे। वह 16 प्वाइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर रही।
हेड-टु-हेड
दोनों टीमों के बीच IPL में अब तक 26 मैच खेले गए हैं। जिसमें से मुंबई ने 14 जीते हैं। जबकि दिल्ली 12 मैच जीतने में सफल रही है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के रिकॉर्ड की बात करें तो, मुंबई ने यहां अब तक 9 मैच खेले हैं। जिसमें से 5 जीते हैं और 4 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दिल्ली के अब तक यहां 6 मैच हुए हैं। जिसमें से उसने 1 जीता और 5 मैचों में उसे हार मिली है।
टीमें:
मुंबई इंडियंस (MI) : रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे (विकेटकीपर), अनमोलप्रीत सिंह, अनुकूल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, जेम्स पैटिनसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरन पोलार्ड, क्रूणाल पांड्या, मिशेल मैक्लेंघन, मोहसिन खान, नाथन कल्टर नाइल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), राहुल चहर, सौरभ तिवारी, शेरफाने रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बाउल्ट।
दिल्ली कैपिटल्स (DC) : श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, एलेक्स कैरी, जेसन रॉय, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिखर धवन, शिमरन हेटमायेर, अक्षर पटेल, क्रिस वोक्स, ललित यादव, मार्कस स्टोइनिस, कीमो पॉल, अमित मिश्रा, आवेश खान, हर्षल पटेल, ईशांत शर्मा, कागिसो रबाडा, मोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, संदीप लामिछाने, तुषार देशपांडे।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment