header ads

IPL-13: मुंबई के खिलाफ फाइनल में स्टोयनिस की धीमी गेंदें अहम होंगी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के आलराउंडर मार्कस स्टॉयनिस ने रविवार को आईपीएल-13 के क्वालीफायर-2 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बतौर ओपनर बल्ले से आक्रामक पारी खेलने के बाद गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करके टीम को फाइनल तक पहुंचाया। स्टोयनिस ने बल्लेबाजी में 38 रन की आक्रामक पारी खेलने के अलावा गेंदबाजी में 26 रन देकर तीन विकेट झटके और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मैच में एक समय ऐसा लग रहा था कि हैदराबाद के बल्लेबाज केन विलियम्सन मैच को दिल्ली से दूर लेकर जा रहे थे, लेकिन तभी स्टॉयनिस ने ऑफ कटर गेंद पर विलियम्सन को कगिसो रबादा के हाथों कैच कराकर मैच को दिल्ली के पक्ष में मोड़ दिया। आउट होने से पहले कीवी कप्तान ने 44 गेंदों पर 67 रनों की पारी खेली। स्टॉयनिस ने विलियम्सन को आउट करने से पहले वैसी ही गेंद पर मनीष पांडे को भी आउट किया था।

हैदराबाद को हराकर दिल्ली पहली बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है, जहां अब मंगलवार को उसका सामना मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस होगा। मुंबई के पास कीरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या जैसे विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद है और स्टॉयनिस की धीमी तथा विविधता वाली गेंदें एक बार फिर से दिल्ली के लिए अहम हो सकती है।

स्टॉयनिस ने मैच के बाद रविवार को कहा था, मैं यह देखना चाहता था कि अपने ग्रिप को बदलने के बाद क्या मैं विकेट ले रहा हूं या वाइड यॉर्कर और धीमी गेंदों के साथ अपनी रणनीति बदल रहा हूं। इस प्रारुप में गेंदबाजी करना हमेशा से मुश्किल होता है। मैदान में उतरने से पहले योजना बनाना, अच्छे आइडिया के साथ उतरना और अपने कप्तान और कोच तथा अपनी रणनीति में अलग-अलग बल्लेबाजों से बात करना है। स्टॉयनिस इस सीजन में अब तक 352 रन बनाने के अलावा 12 विकेट भी ले चुके हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Stoinis slow balls will be crucial in the final against Mumbai
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget