डिजिटल डेस्क, गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने आईपीएल मैचों पर कथित तौर पर सट्टा लगाते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि इन चारों आरोपियों को गुरुग्राम के सेक्टर 42 से गिरफ्तार किया है और इनके पास से चार मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, दो फोन चार्जर, एक लैपटॉप चार्जर, एक रजिस्टर और एक कैलकुलेटर बरामद किया गया है। आरोपियों की पहचान राजेश, नीरज, कर्ण और राकेश के रूप में की गई है।
गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता सुभाष बोकेन ने कहा, विशेष सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर आरोपियों को उस समय गिरफ्तार किया जब वे चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेले जा रहे आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे थे। जांच में पता चला कि ये संदिग्ध लोगों को आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने का लालच देते थे। उन्होंने कहा, गुरुग्राम के सुशांत लोक पुलिस स्टेशन में इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment