header ads

AUSvIND: टीम इंडिया को झटकाः सैनी चोटिल, ओवर के बीच में ही मैदान से बाहर ले जाए गए, आस्ट्रेलिया 150/3

डिजिटल डेस्क ( भोपाल)।  चोट के कारण शुक्रवार को यहां शुरू हुए चौथे टेस्ट मैच में चार बदलाव करने को बाध्य भारतीय टीम को मैच के पहले दिन ही एक और झटका लगता हुआ दिख रहा है। उसके तेज गेंदबाज नवदीप सैनी चोटिल हो गए हैं और उन्हें ओवर के बीच में ही मैदान छोड़ना पड़ा है। अपना दूसरा टेस्ट खेल रहे सैनी पारी के 36वें और अपने आठवें ओवर की अंतिम गेंद डालने से पहले ही चोटिल हो गए। उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा है। सैनी सम्भवत: जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या से पीड़ित हैं।

उनका ओवर रोहित शर्मा ने पूरा किया। रोहित ने पारी के 36वें ओवर की अंतिम गेंद डाली। चोट के कारण इस मैच में जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और हनुमा विहारी इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर टी. नटराजन, वाशिंगटन सुंदर डेब्यू कर रहे हैं जबकि शादूल ठाकुर और मयंक अग्रवाल को मौका मिला है।

चार मैचों की सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। आस्ट्रेलिया ने एडिलेड में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में 8 विकेट से जीत हासिल की थी। जवाब में भारत ने मेलबर्न टेस्ट में शानदार वापसी करते हुए 8 विकेट की शानदार जीत हासिल कर 1-1 की बराबरी कर ली थी।

लगा था कि सिडनी टेस्ट जीतकर कोई टीम लीड ले लेगी। पांच दिनों तक चले इस मुकाबले में मेजबान टीम जीत की स्थिति में दिख रही थी लेकिन भारत ने कई खिलाड़ियों की चोट के बावजूद शानदार खेल दिखाते हुई मैच ड्रॉ करा लिया था।

वहीं, आज से शुरू हुए चौथे निर्णायक और अंतिम टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में चाय तक 3 विकेट के नुकसान पर 150 रन बना लिए हैं। मार्नस लबुशेन 73 और मैथ्यू वेड 27 रन बनाकर बल्लेबाजी कर चुके हैं। इसके पहले टीम इंडिया ने अच्छी शुरुआत करते हुए आस्ट्रेलिया की तीन शुरुआती झटके दिए। डेविड वॉर्नर इस मैच में भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए और महज 5 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर रोहित शर्मा को कैच दे बैठे। 
 

Fall of Wickets

1-4, (David Warner, 0.6) 2-17, (Marcus Harris, 8.1) 3-87, (Steve Smith, 34.1)



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
AUSvIND: Australia v India Brisbane Cricket Ground, Brisbane
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget