डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज का ऑस्ट्रेलिया में मैच के दौरान हुई नस्लीय टिप्पणी को लेकर बयान सामने आया है। सिराज ने कहा, अंपायर ने हमें कहा था कि आप खेल छोड़कर जा सकते हैं। लेकिन हमने कहा कि हम खेल का सम्मान करते हैं, हम खेल छोड़कर नहीं जाएंगे। सिराज ने कहा, ऑस्ट्रेलिया में हुई इस घटना ने मुझे मानसिक रूप से मजबूत बनाया और अपने खेल को प्रभावित नहीं होने दिया।
बता दें कि सिडनी में मैच के दौरान सिराज और जसप्रीत बुमराह को लगातार दो दिन नस्लीय दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा था। इन खिलाड़ियों को ब्राउन मंकी कहा गया था। इस घटना के बाद भारतीय टीम प्रबंधन ने मैच रेफरी डेविड बून से इसकी शिकायत की थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बाद में घटनाओं के लिए माफी मांगी थी। मैच के दौरान छह दर्शकों को स्टेडियम से बाहर भी निकाल दिया गया था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दोषी पाए गए लोगों पर कड़ी कार्रवाई का वादा किया है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment