header ads

IND vs AUS, 3rd Test Live Score, Day 1: तीसरे टेस्ट के पहले दिन बारिश ने डाली बाधा, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 21/1, वॉर्नर पवेलियन लौटे

डिजिटल डेस्क, सिडनी। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। लंच तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 21 रन पर 1 विकेट है। बारिश के वजह से 7.1 ओवर तक ही खेल हो सका। विल पुकोव्स्की (14) और मार्नस लाबुशेन (2) नाबाद हैं। पुकोव्स्की का यह डेब्यू टेस्ट है। भारतीय टीम का पहली सफलता डेविड वॉर्नर के रुप में मिली। सिराज ने वॉर्नर को 5 रन के स्कोर पर पुजारा के हाथों कैच आउट करवा दिया।


टीम इलेवन
भारत: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।


ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, विल पुकोव्स्की, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, कैमरून ग्रीन, टिम पेन (विकेटकीपर और कप्तान), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड।

4 टेस्ट की सीरीज 1-1 से बराबरी पर
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर है। सिडनी मैच के बाद दोनों टीम के बीच सीरीज का आखिरी टेस्ट ब्रिस्बेन में 15 जनवरी को खेला जाएगा। एडिलेड में खेल गए पहले डे-नाइट टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। इसके बाद मेलबर्न में बॉक्सिंग-डे टेस्ट भारत ने 8 विकेट से अपने नाम किया था। 
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
India vs Australia 3rd Test Match First Day Live Score India vs Australia Sydney Test Match Live Updates
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget