header ads

Ind vs Eng: इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान, विराट, हार्दिक और ईशांत की वापसी, अक्षर पटेल नया चेहरा

डिजिटल  डेस्क, मंबई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतने के साथ ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी घरेलू टेस्ट श्रृंखला के पहले दो मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। नए चयनकर्ता चेतन शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में 18 सदस्यीय दल को चुना गया। इसमें कप्तान विराट कोहली, इशांत शर्मा और हार्दिक पांड्या की वापसी हुई, जबकि गेंदबाजी ऑलराउंडर अक्षर पटेल को भी शामिल किया गया है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया में आखिरी टेस्ट में डेब्यू करने वाले टी नटराजन को स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है। बैठक में कप्तान विराट कोहली और चार अन्य चयनकर्ता भी शामिल हुए।

ब्रिस्बेन में जीतने वाली टीम के 9 खिलाड़ियों को मौका मिला
ब्रिस्बेन के गाबा में जीतने वाली टीम के 9 मेंबर्स इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चुने गए हैं। हालांकि तेज गेंदबाज टी नटराजन जगह नहीं बना पाए। मैच के दौरान चोटिल हुए नवदीप सैनी को भी बाहर रखा गया। हार्दिक पांड्या की 29 महीने बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट अगस्त 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ ही खेला था।

चोटिल बुमराह और अश्विन बरकरार, ईशांत की वापसी
चोटिल ईशांत शर्मा भी टीम में वापस लौटे हैं। चौथा टेस्ट नहीं खेलने वाले जसप्रीत बुमराह और अश्विन टीम में बरकरार हैं। पर, तीसरा टेस्ट ड्रॉ करवाने वाले चोटिल हनुमा विहारी को जगह नहीं मिली है। वहीं, चोट के कारण ही ऑस्ट्रेलिया दौरा छोड़कर वापस आने वाले केएल राहुल को दूसरे टेस्ट के लिए टीम में रखा गया है। अगर वो फिट रहे तो जगह बना सकते हैं। पहले 2 टेस्ट के लिए 4 स्पिनर्स चुने गए हैं। रवींद्र जडेजा चोट की वजह से बाहर हैं, लेकिन डेब्यू टेस्ट में 4 विकेट लेने और फिफ्टी लगाने वाले वाशिंगटन सुंदर की जगह बरकरार है। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया दौरे में एक भी टेस्ट नहीं खेलने वाले कुलदीप भी टीम में बरकरार हैं। स्पिनर्स की स्क्वॉड में अक्षर पटेल को भी रखा गया है, जो अपना डेब्यू कर सकते हैं।

मुख्य दल के अलावा चार अन्य खिलाड़ियों केएस भरत (विकेटकीपर), अभिमन्यु ईस्वरन, शाहबाज नदीम और राहुल चाहर को भी स्टैंडबाई के रूप में शामिल किया गया है। इन्हें किसी खिलाड़ी के चोटिल होने की स्थिति में टीम में शामिल किया जाएगा। इनके अलावा नेट गेंदबाज के तौर पर अंकित राजपूत, आवेश खान, संदीप वॉरियर, कृष्णप्पा गौतम और सौरभ कुमार को शामिल किया गया है।

गौरतलब है कि अगले महीने इंग्लैंड की टीम भारत के दौरे पर आएगी जहां दोनों टीमें चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेंगी। सीरीज का पहला मैच पांच फरवरी से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

छवि

पहले दो टेस्ट के लिए टीम:
विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा, हार्दिक पंड्या, केएल राहुल, आर अश्विन, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर 

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत टॉप पर
बता दें कि ब्रिस्बेन में जीत के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया की जगह अब भारत टॉप पर आ गया है। वहीं, न्यूजीलैंड दूसरे और ऑस्ट्रेलिया तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। भारत को टेस्ट रैंकिंग में भी फायदा हुआ है। टीम इंडिया अब न्यूजीलैंड के बाद दूसरे नंबर पर आ गई है, जबकि ऑस्ट्रेलिया टेस्ट रैंकिंग में दूसरे से तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को घरेलू परिस्थितियों का लाभ मिलेगा। 

ऐसे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच सकता है भारत 
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में जीत के साथ ही भारत के 71.67 पर्सेंटेज पॉइंट्स (PCT) हो गए हैं और वह टॉप पोजिशन पर है। न्यूजीलैंड 70 PCT के साथ दूसरे नंबर पर आ गया हैं। अब तक टॉप पर बरकरार ऑस्ट्रेलिया 69.2 PCT के साथ तीसरे नंबर पर है। न्यूजीलैंड से ऊपर बने रहने के लिए टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 5 फरवरी से शुरू होने वाली सीरीज में 80 प्वॉइंट्स की जरूरत होगी। यदि भारत चार मैचों की सीरीज 2-0 से जीत लेता है तो वह न्यूजीलैंड से ऊपर रहेगा और फाइनल में पहुंच जाएगा। वहीं, सीरीज 3-1 से जीतने पर भारत को 90 पॉइंट मिलेंगे। इस स्थिति में भी भारत न्यूजीलैंड से ऊपर रहेगा और आसानी से फाइनल में पहुंच जाएगा।

5 फरवरी को होगा पहला टेस्ट
भारत और इंग्लैंड के बीच 4 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी-20 की सीरीज खेली जाएगी। 5 फरवरी से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। वहीं, पिंक बॉल टेस्ट समेत आखिरी दो टेस्ट मैच अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा में खेले जाएंगे। आखिर में 3 वनडे की सीरीज पुणे में खेली जाएगी।

भारत-इंग्लैंड के बीच 3 स्टेडियम में होंगे सभी मैच
BCCI ने कोरोना को ध्यान में रखकर इंग्लैंड के भारत दौरे के लिए सिर्फ 3 वेन्यू को फाइनल किया है। पहले 2 टेस्ट चेन्नई में खेले जाएंगे। बाकी 2 टेस्ट अहमदाबाद में होंगे। इसके बाद 12 मार्च से 5 टी-20 की सीरीज अहमदाबाद में खेली जाएगी। टी-20 सीरीज का आखिरी मैच 20 मार्च को खेला जाएगा। वहीं, 23 मार्च से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। सभी मैच पुणे में होंगे। सीरीज का आखिरी वनडे 28 मार्च को होगा।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Ind vs Eng: Team India announced for first two Tests against England
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget