header ads

Australian Open: मेदवेदेव को हराकर जोकोविच लगातार तीसरी और रिकॉर्ड नौंवीं बार बने चैंपियन, यह करियर का 18वां ग्रैंडस्लेम

डिजिटल डेस्क, मेलबर्न। विश्व के नंबर-1 खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने रविवार को वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन पुरुष एकल वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में चौथी सीड रूस के डेनिल मेदवेदेव को हराया। जोकोविच ने एक घंटे 53 मिनट तक चले मुकाबले में मेदवेदेव को लगातार सेटों में 7-5, 6-2, 6-2 से हराकर लागातार तीसरे और कुल नौंवीं बार खिताब जीता। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

Graphic of Novak Djokovic winning his 9th Australian Open title.

जोकोविच ने सबसे ज्यादा 9 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता
33 वर्षीय जोकोविच ने इससे पहले 2008, 2011, 2012, 2013, 2015, 2016, 2019 और 2020 में भी ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था। जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में 2019 में नडाल को और 2020 में ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम को हराया था। जोकोविच ने अब तक कुल 17 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन टूर्नामेंट खेला है। जिसमें से वे सबसे ज्यादा बार चैम्पियन बने हैं। इसके बाद रोजर फेडरर और रॉय इमरसन ने 6-6 बार और आंद्रे अगासी, जैक क्रोफॉर्ड और केन रोजवेल ने 4-4 बार यह खिताब अपने नाम किया है।

Image

खिलाड़ी देश कितने टाइटल कब
नोवाक जोकोविच सर्बिया 9 2008, 2011, 2012, 2013, 2015, 2016, 2019,2020,2021
रोजर फेडरर स्विट्जरलैंड 6 2004, 2006, 2007, 2010, 2017, 2018
रॉय इमरसन ऑस्ट्रेलिया 6 1961, 1963, 1964, 1965, 1966, 1967
आंद्रे अगासी अमेरिका 4 1995, 2000, 2001, 2003
केन रोजवेल ऑस्ट्रेलिया 4 1953, 1955, 1971, 1972


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Australian Open: Djokovic becomes champion for the third consecutive time and a record ninth time
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget