डिजिटल डेस्क, कोलंबो। श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा ने मंगलवार को 15 साल के लंबे करियर के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। लंबे समय स वे टीम से बाहर चल रहे थे। 36 साल के थरंगा ने आखिरी बार आखिरी बार 2019 में दक्षिण अफ्रीका के अपने दौरे के दौरान राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने भारत के खिलाफ दिसंबर 2005 में अहमदाबाद में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था और अपना आखिरी मैच भी भारत के खिलाफ 2017 में खेला।
बाएं हाथ के बल्लेबाज थरंगा ने श्रीलंका के लिए 31 टेस्ट खेले, जिसमें 21.89 की औसत से 1754 रन बनाए। इसमें तीन शतक और आठ अर्द्धशतक शामिल है। थरंगा ने वनडे में अधिक सफलता हासिल की। उन्होंने अगस्त 2005 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने डेब्यू के बाद से खेले गए 235 मैचों में 33.74 की औसत से 6951 रन बनाए। उनके वनडे करियर में 15 शतक और 37 अर्धशतक शामिल हैं, जिसमें 174 का सर्वाधिक स्कोर है। थरंगा ने श्रीलंका के लिए 26 टी-20 इंटरनेशनल भी खेले, जिसमें 47 के सर्वश्रेष्ठ के साथ 407 रन बनाए।
थरंगा की करियर समरी:

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment