header ads

भारतीय शूटर मनु भाकर का दिल्ली एयरपोर्ट पर अपमान, निशानेबाजी बंदूक से जुड़े कागजात होने के बावजूद अधिकारियों ने फ्लाइट में चढ़ने से रोका

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत की स्टार महिला निशानेबाज मनु भाकर को दिल्ली एयरपोर्ट पर अपमान का सामना करना पड़ा। एयर इंडिया ने उन्हें फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया और उनसे 10,200 रुपए मांगे। दरअसल, मनु भाकर शुक्रवार को दिल्ली से भोपाल ट्रेनिंग के लिए जा रही थीं, लेकिन एयर इंडिया अधिकारियों ने उन्हें फ्लाइट में बैठने से रोक दिया।

ओलंपिक कोटा विजेता पिस्टल शूटर मनु भाकर ने शुक्रवार शाम को आरोप लगाया कि इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर एयर इंडिया के अधिकारियों द्वारा उन्हें परेशान किया गया। हरियाणा की 19 वर्षीय शूटर मनू भाकर के मुताबिक वह शुक्रवार को दिल्ली से भोपाल शूटिंग अकादमी जा रही थीं और उनके पास दो पिस्टल और गोलियां थीं। निशानेबाजी बंदूक से जुड़े कागजात होने के बावजूद एयर इंडिया के अधिकारियों ने उनके साथ बदसलूकी की और उनसे 10,200 रुपये की मांग की। उन्होंने एयर इंडिया के अधिकारी मनोज गुप्ता और अन्य स्टाफ पर अपमान करने का आरोप लगाया।

केंद्रीय खेल मंत्री के हस्तक्षेप के बाद उड़ान भरने की मंजूरी दी
मनु को इस कारण विमान में चढ़ने की अनुमति नहीं दी गई, लेकिन एयर इंडिया के शीर्ष अधिकारियों तथा खेल मंत्री किरण रिजिजू के अलावा नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार मनु को भोपाल के लिए अपने साजो-सामान के साथ उड़ान भरने की अनुमति मिल गई।

मनु ने शुक्रवार को कई बार में ट्वीट किए
इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर रोके जाने के बाद, 19 वर्षीय मनु ने खेल मंत्री किरन रिजिजू और नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी के सामने अपनी समस्या रखते हए ट्वीट किया था। मनु ने ट्वीट में पीएम मोदी, अमित शाह, हरदीप सिंह पुरी, डीजीसीए टैग किया। रिजिजू के हस्तक्षेप के बाद, वह अंतत: एआई 437 उड़ान में सवार हो गई। मनु ने शुक्रवार को कई बार में ट्वीट किया। इसकी शुरुआत रात 8.17 बजे हुई और उनका आखिरी ट्वीट 8.57 बजे आया, जब उन्हें उड़ान भरने के लिए मंजूरी दे दी गई। 

मनू ने खेल मंत्री को धन्यवाद दिया
उन्होंने अपने आखिरी ट्वीट में खेल मंत्री को धन्यवाद दिया और लिखा थैंक्यू सर। आप सभी के जोरदार समर्थन के बाद भोपाल रवाना हो रही हूं। धन्यवाद भारत। रिजिजू ने ट्वीट कर जवाब दिया और लिखा आप भारत की गौरव हैं।

ISSSF विश्व कप के लिए शीर्ष निशानेबाजों में से एक मनु
मनु आईएसएसएफ विश्व कप के लिए चुने गए शीर्ष निशानेबाजों में से एक हैं, जिसे नई दिल्ली में डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 18 से 29 मार्च तक आयोजित किया जाना है। 2018 यूथ ओलंपिक चैंपियन मनु ने नई दिल्ली में 8 से 14 फरवरी तक आयोजित राष्ट्रीय चयन ट्रायल के दूसरे दौर में 10 मीटर एयर पिस्टल और 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल स्पर्धा में हिस्सा लिया था।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Indian shooter Manu Bhakar insulted at Delhi Airport
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget