डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल (6/38) और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (3/26) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने यहां मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में बुधवार को इंग्लैंड की पहली पारी 112 पर ढेर कर दी। इसके जवाब में भारत ने 3 विकेट खोकर 99 रन बना लिए हैं और वह अभी इंग्लैंड के स्कोर से 13 रन पीछे है। रोहित शर्मा 57 और अजिंक्य 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट डे-नाईट है और इसे गुलाबी गेंद से खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उनके फैसले को गलत साबित कर दिया।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment