header ads

India vs England Live score 1st Test Day 3: पहले टेस्ट मैच का तीसरा दिन आज, इंग्लैंड का स्कोर 555/8

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच चेन्नई के एम.ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 8 विकेट गंवाकर 555 रन बना लिए हैं। डॉम बेस 28 रन और जैक लीच 6 रन बनाकर नॉटआउट रहे। दूसरे दिन का खेल इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के नाम रहा। रूट ने 377 गेंदों पर 218 रनों की शानदारी पहली खेलकर इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। रूट भारतीय जमीन पर पिछले 10 साल में दोहरा शतक जमाने वाले पहले विदेशी बल्लेबाज बन गए। इससे पहले नवंबर, 2010 में न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम ने हैदराबाद टेस्ट में 225 रनों की पारी खेली थी। 

35 साल से इंग्लैंड ने नहीं जीता चेपक
इंग्लैंड की टीम ने बीते 35 साल से चेपक यानी एम.ए चिदंबरम ग्राउंड में भारत के खिलाफ जीत दर्ज नहीं की। भारत यहां लगातार 35 साल से अजेय है। इंग्लिश टीम ने 1985 में आखिरी बार जीत दर्ज की थी। भारत इंग्लैंज के बीच 2016 में आखिरी बार इस ग्राउंड पर टेस्ट मैच खेला गया था। 1985 के बाद भारत ने लगातार तीन बार यहां इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल की थी। अब 4 साल बाद दोनों टीमें इस ग्राउंड पर आमना-सामना कर रही हैं।

मौसम और पिच का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक चेन्नई में अभी 5 दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। मैच के दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री पर होगा। बात अगर पिच की करें तो यहां कुल 32 टेस्ट मैच खेल गए हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 10 मैच जीतीं है। वहीं, बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम भी 10 मैच जीती है। इस मैदान पर एवरेज स्कोर 338 फर्स्ट इनिंग, 356 सेकेंड इनिंग, 240 थर्ड इनिंग, 157 फोर्थ इनिंग का रहा है। 

भारत 11: शुभमन गिल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज नदीम, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा।

इंग्लैंड 11: डॉमनिक सिबली, रोरी बर्न्स, डेनियल लॉरेंस, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, ऑली पोप, जोस बटलर (विकेटकीपर), डॉम बेस, जैक लीच, जोफ्रा आर्चर, जेम्स एंडरसन।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
India vs England Live score 1st Test Day 3 India vs England first test match Live updates Virat Kohli vs Joe Root
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget