header ads

Ipl 2021 Auction: 145.3 करोड़ में 57 खिलाड़ी बिके, 97.7 करोड़ रुपए सिर्फ 28 ऑलराउंडर्स पर खर्च हुए, जाने कौन-सा खिलाड़ी कितने में बिका

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन के लिए चेन्नई में खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इस बार नीलामी में विदेशी ऑलराउंडरों और पेसर्स का जलवा रहा। इस नीलामी में 298 खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर थी। लेकिन, कुल 57 खिलाड़ियों को अलग-अलग फ्रैंचाइजियों ने खरीदा। इसके लिए टीमों ने 145 करोड़ 30 लाख रुपये खर्च किए। इनमें सबसे ज्यादा 67% रकम यानी 97.7 करोड़ रुपए सिर्फ 28 ऑलराउंडर्स पर खर्च हुए।

 8 टीमों में कुल 61 स्लॉट ही खाली थे। बिकने वाले 57 खिलाड़ियों में 22 विदेशी और 35 भारतीय रहे। नीलामी के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) में 3 और राजस्थान रॉयल्स (RR) में एक खिलाड़ी की जगह बाकी रही। 8 टीमों के पर्स में अब भी 51.3 रुपए बचे। पंजाब किंग्स ने सबसे ज्यादा 18.80 करोड़ रुपए बचाए। सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीम में मैक्सिमम 25 और मिनिमम 18 खिलाड़ी रख सकती हैं।

क्रिस मौरिस सबसे महंगे खिलाड़ी
दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर क्रिस मौरिस IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में बिके। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ में खरीदा। उन्होंने युवराज का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्हें 2015 के सीजन के लिए दिल्ली ने 16 करोड़ रुपए में खरीदा था।

कृष्णप्पा गौतम सबसे महंगे ‘अनकैप्ड’ भारतीय खिलाड़ी
वहीं कर्नाटक के कृष्णप्पा गौतम सबसे महंगे ‘अनकैप्ड’ खिलाड़ी के रूप में बिके। 20 लाख बेस प्राइस वाले गौतम को 46 गुना ज्यादा कीमत पर CSK ने 9.25 करोड़ में खरीदा। उनसे पहले क्रुणाल पांड्या सबसे महंगे ‘अनकैप्ड’ खिलाड़ी थे। क्रुणाल को मुंबई इंडियंस ने 8.8 करोड़ रुपए में खरीदा था।

रिले मेरिडिथ सबसे महंगे ‘अनकैप्ड’ विदेशी खिलाड़ी
लीग और घरेलू टी-20 में 34 मैच खेलकर 43 विकेट ले चुके ऑस्ट्रेलिया के रिले मेरिडिथ की बेस प्राइस 40 लाख रुपए थी। उन्हें 20 गुना ज्यादा कीमत पर पंजाब ने 8 करोड़ रुपए में खरीदा। आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी का रेकॉर्ड बनाया।

आइए एक नजर डालते हैं नीलामी में बिकने वाले खिलाड़ियों पर...

  • DC ने 8 खिलाड़ियों पर 11.25 करोड़ खर्च किए- टॉम करन (5.25 करोड़), स्टीव स्मिथ (2.2 करोड़), सैम बिलिंग्स (2 करोड़), उमेश यादव (1 करोड़), रिपाल पटेल (20 लाख), विष्णु विनोद (20 लाख), लुकमान मेरला (20 लाख), एम सिद्धार्थ (20 लाख)। 
  • KKR ने 8 खिलाड़ियों पर 7.55 करोड़ खर्च किए- शाकिब अल हसन (3.2 करोड़), हरभजन सिंह (2 करोड़), बेन कटिंग (75 लाख), करुण नायर (50 लाख), पवन नेगी (50 लाख), शेल्डन जैक्सन (20 लाख), वेंकटेश अय्यर (20 लाख) वैभव अरोड़ा (20 लाख)।
  • MI ने 7 खिलाड़ियों पर 11.7 करोड़ खर्च किए- नाथन कोल्टर नाइल (5 करोड़), एडम मिल्ने (3.2 करोड़), पीयूष चावला (2.4 करोड़), जेम्स नीशाम (50 लाख), युधिवीर चरक (20 लाख), मार्को तानसेन (20 लाख), अर्जुन तेंदुलकर (20 लाख)।
  • PK ने 9 खिलाड़ियों पर 34.4 करोड़ खर्च किए- झाय रिचर्डसन (14 करोड़), रिले मेरेडिथ (8 करोड़), शाहरुख खान (5.25 करोड़), मोजेस हेनरिक्स (4.2 करोड़), डेविड मलान (1.5 करोड़), फैबियन एलन (75 लाख), जलज सक्सेना (30 लाख) , सौरभ कुमार (20 लाख), उत्कर्ष सिंह (20 लाख)।
  • RR ने 8 खिलाड़ियों पर 24.2 करोड़ खर्च किए- क्रिस मॉरिस (16.25 करोड़), शिवम दुबे (4.4 करोड़), चेतन सकारिया (1.2 करोड़), मुस्तफिजुर रहमान (1 करोड़), लियाम लिविंगस्टोन (75 लाख), आकाश सिंह (20 लाख), केसी करियप्पा (20 लाख), कुलदीप यादव (20 लाख)। 
  • RCB ने 8 खिलाड़ियों पर 35.5 करोड़ खर्च किए- काइल जैमीसन (15 करोड़), ग्लेन मैक्सवेल (14.25 करोड़), डैन क्रिश्चियन (4.8 करोड़), सचिन बेबी (20 लाख), रजत पाटीदार (20 लाख), मोहम्मद अजहरुद्दीन (20 लाख), सुयश प्रभुदेसाई (20 लाख), केएस भारत (20 लाख)।
  • SRH ने 3 खिलाड़ियों पर 3.8 करोड़ खर्च किए- केदार जाधव (2 करोड़), मुजीब-उर-रहमान (1.5 करोड़), जे सुचित (30 करोड़)। 
  • CSK ने 6 खिलाड़ियों पर 17.35 करोड़ खर्च किए- कृष्णप्पा गौतम (9.25 करोड़), मोईन अली (7 करोड़), चेतेश्वर पुजारा (50 लाख), के भगत वर्मा (20 लाख), सी हरि निशांत (20 लाख), एम हरिनकर रेड्डी (20 लाख)।

इन खिलाड़ियों ने भी सबको चौंकाया

  • न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर काइल जेमिसन को बेंगलुरु ने 20 गुना ज्यादा कीमत पर 15 करोड़ रुपए में खरीदा। उनकी बेस प्राइस 75 लाख रुपए थी।
  • ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए रही। उन्हें 7 गुना ज्यादा कीमत पर 14.25 करोड़ में RCB ने खरीदा।
  • ऑस्ट्रेलियाई बॉलर जे रिचर्ड्सन को पंजाब किंग्स ने 14 करोड़ रुपए में खरीदा। उनकी बेस प्राइस 1.50 करोड़ रही। वे 9 गुना ज्यादा कीमत पर बिके।
  • भारतीय युवा ऑलराउंडर शाहरुख खान की बेस प्राइस 20 लाख रुपए थी। 26 गुना ज्यादा कीमत पर प्रिटी जिंटा की टीम पंजाब ने उन्हें 5.25 करोड़ रुपए में खरीदा।

वे बड़े खिलाड़ी, जिन्हें किसी ने नहीं खरीदा

  • ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एरॉन फिंच को किसी ने नहीं खरीदा। उनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए थी।
  • 1.50 करोड़ बेस प्राइस वाले इंग्लिश प्लेयर एलेक्स हेल्स को भी किसी ने नहीं खरीदा।
  • हनुमा विहारी को टी20 के हिसाब से धीमा बल्लेबाज समझा जाता है। इस फॉर्मेट में उनका करियर स्ट्राइक रेट 112 का ही रहा है। वे अनसोल्ड रहे।
  • ऑस्ट्रेलियाई बैट्समैन शॉन मार्श नहीं बिके। उनकी बेस प्राइस कीमत 1.50 करोड़ रुपए थी।
  • 75 लाख रुपए बेस प्राइस वाले न्यूजीलैंड के बैट्समैन कोरी एंडरसन भी नहीं बिके।
  • ऑस्ट्रेलियन बैट्समैन मार्नस लाबुशेन को किसी ने नहीं खरीदा। उनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए थी।


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Ipl 2021 Auction: Know The List Of All 57 Sold Players Sold To Different Franchise
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget