header ads

IPL Auction 2021 Live: आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे बिके क्रिस मॉरिस, 16 करोड़ 25 लाख में राजस्थान ने खरीदा

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 14वें सीजन के लिए नीलामी चेन्नई में जारी है। 292 शॉर्टलिस्टेड प्लेयर्स में से 61 के लिए बोली लगाई जा रही है। आईपीएल के इतिहास में क्रिस मॉरिस सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16 करोड़ 25 लाख में खरीदा है। मॉरिस की बेस प्राइज 75 लाख थी। उन्होंने युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा है। युवी को 2015 सीजन के लिए दिल्ली ने 16 करोड़ रुपए में खरीदा था। हालांकि, आईपीएल के हाईएस्ट पेड प्लेयर की बात करें तो वो विराट कोहली हैं। विराट को 17 करोड़ में RCB ने रिटेन किया था। 

मॉरिस ने 218 टी-20 मैच में 151.02 के स्ट्राइक रेट 1764 रन बनाए। साथ ही 270 विकेट भी लिए हैं। राजस्थान ने इन्हें ऑलराउंडर और फिनिशर के तौर पर लिया है। मॉरिस के बाद ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को RCB टीम ने 14.25 करोड़ रुपए में खरीदा। उनकी बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए थी। पिछले सीजन में पंजाब किंग्स टीम ने उन्हें 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। 

IPL Auction 2021 Live updates

  • क्रिस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा
  • ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को RCB टीम ने 14.25 करोड़ रुपए में खरीदा
  • मोइन अली को चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 करोड़ रुपये में खरीदा
  • 50 लाख की बेस प्राइज वाले शिवम दूबे को राजस्थान रॉयल्स ने 4 करोड़ 20 लाख में खरीदा 
  • शाकिब अल हसन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3 करोड़ 20 लाख में खरीदा 
  • स्टीव स्मिथ को 2 करोड़ 20 लाख रुपय में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा

IPL में इन खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजर 

क्रिस मॉरिस
बेस प्राइज- 75 लाख
कितने में बिके- 16 करोड़ 25 लाख
किसने खरीदा- राजस्थान रॉयलस्

मॉरिस ने 218 टी-20 मैच में 151.02 के स्ट्राइक रेट 1764 रन बनाए। साथ ही 270 विकेट भी लिए हैं। राजस्थान ने इन्हें ऑलराउंडर और फिनिशर के तौर पर लिया है। मॉरिस के बाद ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को RCB टीम ने 14.25 करोड़ रुपए में खरीदा। उनकी बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए थी। पिछले सीजन में पंजाब किंग्स टीम ने उन्हें 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। 

ग्लेन मैक्सवेल
बेस प्राइज- 2 करोड़ 
कितने में बिके- 14 करोड़ 25 लाख

RCB ने आईपीएल सीजन 2021 के लिए ग्लेन मैक्सवेल को 14 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा है। उन्हें पिछले सीजन में 10.75 करोड़ रुपए में पंजाब ने खरीदा गया था। उन्होंने सीजन के 11 मैच में सिर्फ 13.18 की औसत से 145 रन बनाए थे। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में उनका बल्ला जमकर चला था। मौजूदा सीजन में उन्होंने 14 मैच में 31.58 की औसत से 379 रन बनाए थे। मैक्सवेल ने आईपीएल में 82 मैच खेले हैं। जिनमें 1505 रन बनाए और 19 विकेट हासिल किए हैं।
 

शाकिब अल हसन 
बेस प्राइज- 2 करोड़
कितने में बिके- 3 करोड़ 20 लाख 
किसने खरीदा- कोलकाता नाइट राइडर्स

शाकिब अल हसन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3 करोड़ 20 लाख में खरीदा है। बांग्लादेशी प्लेयर शाकिब अल हसन आईसीसी के ऑलराउंडर की टी-20 विश्व रैंकिंग में 5 वें नंबर पर काबिज हैं। इस लेफ्ट-ऑर्म स्पिनर पर इस बार सभी फ्रेंचाइजियां जमकर पैसा लुटा सकती हैं। शाकिब बल्लेबाजी में भी मिडिल ऑर्डर को मजबूती देते हैं। शाकिब ने आईपीएल में 63 मैच खेल हैं। जिसमें 746 रन बनाएं और 59 विकेट हासिल किए हैं। 
 

नीलामी में इन पर रहेगी नजर

  • काइल जेमिसन (बेस प्राइज 75 लाख)
    न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जेमिसन अब तक आईपीएल नहीं खेले हैं। उनकी बेस प्राइज 75 लाख रुपए रखी गई है। जेमिसन 140 की रफ्तार से बॉलिंग करने के साथ बल्लेबाजी में भी शानदार हैं। उन्होंने 6 टेस्ट में 226 रन बनाए और 36 विकेट लिए हैं। वहीं, 2 वनडे मैच में 25 रन बनाए और 3 विकेट लिए हैं। टी-20 में उनके नाम सिर्फ 3 विकेट हैं। 
     
  • मोहम्मद अजहरुद्दीन (बेस प्राइज 20 लाख)
    भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में सबसे तेज 37 बॉल पर शतक जड़ा था। यह टूर्नामेंट इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक रहा। केरल के बल्लेबाज ने अजहरुद्दीन ने 5 मैच में 195 की स्ट्राइक रेट से 214 रन बनाए। 158 रन बाउंड्री से लिए। एक शतक जड़ा। टी-20 में अजहरुद्दीन ने 24 मैच में 142 के स्ट्राइक रेट से 451 रन बनाए।
  • अर्जुन तेंदुलकर (बेस प्राइज 20 लाख)
    सचिन तेंदुलकर के बेटे और लेफ्ट-ऑर्म पेसर अर्जुन ने MIG क्रिकेट क्लब की ओर से खेलते हुए 3 विकेट लिए थे। साथ ही इस ऑलराउंडर ने 31 गेंदों पर नाबाद 77 रन बनाए थे। उनकी टीम 194 रन से जीती थी। अर्जुन ने 2 टी 20 मैच में 2 विकेट हासिल किए हैं। 
     

किस देश के कितने खिलाड़ी 

  • ऑस्ट्रेलिया- 35
  • न्यूजीलैंड- 20
  • वेस्टइंडीज-19
  • इंग्लैंड- 17
  • दक्षिण अफ्रीका-14
  • श्रीलंका-9
  • अफगानिस्तान-7
  • नेपाल-1
  • यूएई-1
  • अमेरिका-1

इन 9 खिलाड़ियों का बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये 

  • केदार जाधव
  • ग्लेन मैक्सवेल
  • स्टीव स्मिथ
  • जेसन रॉय
  • मोइन अली
  • शाकिब अल हसन 
  • सैम बीलिंग्स
  • हरभजन सिंह 
  • मार्क वुड
  • लेम पेलनकट


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
IPL auction players list 2021 live IPL 2021 Auction Live Updates on Players Sold IPL Auction Live Countdown to Player Auction 2021
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget