header ads

IPL auction: BCCI ने नीलामी के लिए जारी की फाइनल लिस्ट, 164 भारतीय सहित 292 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग 2021 की नीलामी की लिए खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट गुरुवार को जारी हो गई है। लिस्ट के अनुसार 18 फरवरी को होने वाली नीलामी में इस बार 292 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इनमें 164 भारतीय, 125 विदेशी और एसोसिएट देशों के 3 खिलाड़ी शामिल होंगे। नीलामी चेन्नई में दोपहर 3 बजे से शुरू होगी।

सबसे ज्यादा 53.20 करोड़ रुपए लेकर निलामी में उतरेगी KXIP
जानकारी के अनुसार किंग्स इलेवन पंजाब सर्वाधिक 53.20 करोड़ रुपए की धनराशि के साथ नीलामी में उतरेगी। उसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (35.90 करोड़ रुपए), राजस्थान रॉयल्स (34.85 करोड़ रुपए), चेन्नई सुपर किंग्स (22.90 करोड़ रुपए), मुंबई इंडियंस (15.35 करोड़ रुपए), दिल्ली कैपिटल्स (12.9 करोड़ रुपए) तथा कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद (दोनों 10.75 करोड़ रुपए) का नंबर आता है।

अर्जुन तेंदुलकर की न्यूनतम कीमत 20 लाख, श्रीसंत की बेस प्राइस 75 लाख
आईपीएल 2021 नीलामी में टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी शामिल होंगे। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन का बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। वहीं, बैन के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापस लौटे तेज गेंदबाज एस श्रीसंत भी इस नीलामी के लिए उपलब्ध रहेंगे। श्रीसंत का बेस प्राइस 75 लाख रुपए है। इस साल श्रीसंत के साथ बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन भी इस निलामी के लिए उपलब्ध रहेंगे, जबकि मिचेल स्टार्क और इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने खुद को इससे दूर रखा है।

बता दें कि श्रीसंत के ऊपर लगा प्रतिबंध इस साल सितंबर में समाप्त हो गया था और वह हाल में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेले थे। शाकिब का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है। दो करोड़ के बेस प्राइस वाले में शाकिब के अलावा 10 और खिलाड़ी हैं। इनमें हरभजन सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, केदार जाधव, स्टीव स्मिथ, मोईन अली, सैम बिलिंग्स, लियम प्लंकेट, जेसन रॉय, मार्क वुड और कोलिन इनग्राम शामिल हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन करने वाले चेतेश्वर पुजारा और हनुमा विहारी का बेस प्राइस क्रमशः 50 लाख और एक करोड़ रुपए हैं।

बेस प्राइस

कुल     भारतीय    

विदेशी

2 करोड़ रुपए

10 2 8

1.5 करोड़ रुपए

12 - 12

1 करोड़ रुपए

11  2 9

75 लाख रुपए

15 - 15

50 लाख रुपए

65 13 52


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
IPL auction: BCCI released final list for auction
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget