header ads

IPL Auctions 2021: किंग्स इलेवन पंजाब नहीं, अब कहलाएंगे पंजाब किंग्स और दिल्ली के हुए स्मिथ, 2 करोड़ 20 लाख रुपए में खरीदा

डिजिटल डेस्क ( भोपाल)।  इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 सत्र के लिए 18 फरवरी को चेन्नई में नीलामी होगी।  8 फ्रेंचाइजी के अधिकारियों को सुबह 9 बजे होटल पहुंच गए हैं। यहां अधिकारियों का रैपिड एंटीजन और RT-PCR टेस्ट  हुआ, उनकी रिपोर्ट दोपहर 1 बजे तक आ जाएगी। जो भी अधिकारी टेस्ट नहीं करवाएंगे, उन्हें ऑक्शन में शामिल होने नहीं दिया जाएगा। इस बार ऑक्शन में कुल 292 खिलाड़ियों में से इस लीग के लिए अधिकतम 61 चुने जाएंगे। जबकि, फ्रेंचाइजियों के पास करीब 195 करोड़ रुपए मौजूद हैं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, IPL के 14वें सीजन से किंग्स इलेवन पंजाब का नया नाम 'पंजाब किंग्स' होगा। इसके लिए BCCI और IPL गवर्निंग काउंसिल से अप्रूवल भी ले ली गई है। टूर्नामेंट की शुरुआत अप्रैल के दूसरे हफ्ते में होगी।  

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रेंचाइजी ऑक्शन से पहले टीम को री-लॉन्च करने का सोच रहा है। ऑक्शन में भी फ्रेंचाइजी को पंजाब किंग्स के नाम से जाना जाएगा। मोहित बर्मन, नेस वाडिया, प्रिटी जिंटा और करन पॉल की पंजाब किंग्स अंडर-परफॉर्मिंग टीम रही है। टीम पिछले 13 साल में एक बार रनर-अप और एक बार तीसरे पोजिशन पर रह चुकी है। 

 इस सीजन में भी केएल राहुल कप्तान और  कुंबले टीम के कोच होंगे। ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को टीम ने रिलीज कर दिया है। पंजाब के पास खिलाड़ियों पर दांव लगाने के लिए 50 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि है। 

स्मिथ पर रहेंगी सभी टीमों की नजरें ...

इस बार नीलामी में सभी टीमों की नजरें ऑस्ट्रेलिया के करिश्माई बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ पर थी। स्मिथ राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते थे, लेकिन उनकी फ्रेंचाइजी ने इस सत्र में उन्हें रिलीज कर दिया था। हालांकि, स्मिथ को सिर्फ 2.2 करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।  स्मिथ का बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है। 

स्मिथ के अलावा ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, इंग्लैंड के डेविड मलान, क्रिस मोरिस और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन को भी अच्छी खासी रकम मिली है। पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, बैंगलुरू और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमों ने स्मिथ में दिलचस्पी दिखाई, लेकिन उन्हें ज्यादा कुछ फायदा नहीं हुआ।  

पिछले सत्र में पंजाब के लिए खेले मैक्सवेल को उनकी फ्रेंचाइजी ने रिलीज किया था और हो सकता है कि पंजाब उन्हें कम रुपये में दोबारा अपनी टीम में शामिल करे। मैक्सवेल की बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
IPL auction 2021: Kings XI Punjab changes its name to Punjab Kings  
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget