header ads

IPL Auctions: आईपीएल में अर्जुन तेंदुलकर की एंट्री, मुंबई ने 20 लाख रुपए के बेस प्राइज में खरीदा

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपए के बेस प्राइज में खरीदा है। मुंबई फ्रेंचाइज़ी में जाने के लिए अर्जुन हमेशा से ही पसंदीदा थे। अर्जुन, एक बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज और एक हार्ड हिटिंग मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज हैं। 

21 साल के अर्जुन ने हाल ही में मुंबई के लिए सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में भाग लिया था। हालांकि उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। विजय हजारे ट्रॉफी के टीम सेलेक्शन के दौरान भी वह प्रैक्टिस मैच में स्ट्रगल करते नजर आए थे। वह हाल ही में 73वें पुलिस शील्ड टूर्नामेंट में एमआईजी क्रिकेट क्लब की ओर से खेलते हुए अच्छी फॉर्म में दिखे थे। यहां उन्होंने एक मैच में 23 गेंदों में 47 रन बनाए था। हालांकि, वह उस मैच में उनकी गेंदबाजी खराब रही थी। अर्जुन ने बिना कोई विकेट के 9 ओवर में 83 रन लुटाए थे।

इसी टूर्नामेंट में पिछले मैच में उन्होंने 31 गेंदों पर 77 रन बनाए थे और 3 विकेट भी लिए थे। उस पारी में उन्होंने आठ छक्के मारे थे, जिसमें ऑफ स्पिनर हाशिम दफेडा के एक ओवर में मारे गए 5 छक्के शामिल है। अर्जुन ने अपना अंडर-19 डेब्यू 2018 में श्रीलंका के खिलाफ किया था। बाएं हाथ के गेंदबाज ने पहले वसीम अकरम से गेंदबाजी का लेसन लिया था। अर्जुन ने 2015 में लॉर्ड्स में नेट्स में भी गेंदबाजी की थी।

सचिन तेंदुलकर फिलहाल मुंबई इंडियंस के मेंटॉर हैं। अर्जुन इसी टीम के कैंप भी शामिल रह चुके हैं और दुबई में खेले गए पिछले सीजन के दौरान टीम के साथ जुड़े भी थे। अर्जुन का टीम में रोल ऑलराउंडर का होगा। 6 फीट से अधिक लंबा यह खिलाड़ी न केवल बड़े-बड़े शॉट खेलने में माहिर है, बल्कि अपनी तेज गेंदबाजी से टीम के लिए वैरायटी का काम करेंगे।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Arjun Tendulkar Sold To Mumbai Indians For INR 20 Lakhs
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget