header ads

Pak Vs SA Day 4: पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 370 रन का टारगेट रखा, SA -127/1

डिजिटल डेस्क, रावलपिंडी। मोहम्मद रिजवान के शानदार शतक की बदौलत पाकिस्तान ने रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 370 रनों का टारगेट रखा है। दक्षिण अफ्रीका ने इसके जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 127 रन बना लिए हैं। अफ्रीका को अभी जीत के लिए 243 रन और बनाने हैं जबकि उसके पास नौ विकेट और एक दिन पूरा बचा है।

स्टंप्स के समय एडेन मारक्रम 131 गेंदों पर नौ चौके और दो छक्कों की मदद से 59 और रासी वान डेर डुसेन 94 गेंदों पर आठ चौकों की बदौलत 48 रन पर नाबाद है। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए अब तक 94 रनों की साझेदारी हो चुकी है। उनके अलावा डीन एल्गर ने 24 गेंदों पर चौकों के सहारे 17 रनों का योगदान दिया। उन्हें शाहीन अफरीदी ने आउट किया।

इससे पहले, पाकिस्तान ने अपने शनिवार के स्कोर अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 129 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पूरी टीम 298 रनों पर आलआउट हो गई। रिजवान ने 204 गेंदों पर 15 चौके लगाए। उनके अलावा अजहर अली ने 33 और नौमान अली ने 45 रनों का योगदान दिया। वहीं, यासिर शाह ने 23 रन बनाए। फहीम अशरफ ने 29 रन बनाए।दक्षिण अफ्रीका की ओर से उसकी दूसरी पारी में जॉर्ज लिंडे ने पांच और केशव महाराज ने तीन जबकि कैगिसो रबाडा ने दो विकेट लिया।

पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 272 रनों का स्कोर बनाया था जबकि दक्षिण अफ्रीका अपनी पहली पारी में 201 रन पर आलआउट हो गई थी।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Pakistan vs South Africa, 2nd Test, Day 4
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget