header ads

'मोटेरा' स्टेडियम का नाम बदलकर हुआ नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम, अमित शाह बोले- PM का सपना साकार हुआ

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा का उद्घाटन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुजरात के अहमदाबाद शहर में किया है। इससे पहले राष्ट्रपति कोविंद ने सरदार पटेल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का भूमिपूजन भी किया है। इस ऐतिहासिक स्टेडियम के उद्घाटन समारोह में केन्द्रीय गृहमंत्री ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आज से इस स्टेडियम को नरेंद्र मोदी स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा। 

गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया कि हमने यहां इस तरह की सुविधा कर दी है कि 6 महीने में ओलंपिक, एशियाड और कॉमनवेल्थ जैसे खेलों का आयोजन कर सकता है। अहमदाबाद को अब स्पोर्ट्स सिटी के नाम से जाना जाएगा। शाह ने कहा, आज भारत के खेल जगत का स्वर्णिम दिन है। आज भारत के राष्ट्रपति जी के कर-कमलों से लौह पुरुष भारत रत्न सरदार पटेल जी के नाम से जोड़कर एक बड़े स्पोर्ट्स एन्क्लेव का भूमि पूजन हुआ है। स्पोर्ट्स एंक्लेव में विश्व की सभी खेलों की व्यवस्था यहां होगी। देश और दुनिया के सभी खेलों के सभी खिलाड़ियों की ट्रेनिंग और रहने की व्यवस्था यहां होगी। 3,000 बच्चों के एक साथ खेलने और रहने की व्यवस्था यहां होगी।

बता दें कि भारत और इंग्लैड के बीच मौजूदा टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में आज (बुधवार) से खेला जाएगा। इस डे-नाइट मैच की मेजबानी करने के लिए दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम तैयार है। यहां दोपहर 2.30 बजे मैच शुरू होगा।   



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
President Ram Nath Kovind inaugurates world's largest cricket stadium Motera Narendra Modi Cricket Stadium Home Minister Amit Shah
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget