header ads

ये कारनामा करने वाली भारत की पहली महिला क्रिकेटर बनीं मिताली राज, BCCI ने किया ऐलान

डिजिटल डेस्क (भोपाल)।  भारत की एकदिवसीय क्रिकेट कप्तान मिताली राज 10,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाली पहली भारतीय बल्लेबाज़ बन गई हैं। शुक्रवार को बीसीसीआई ने इस बात की घोषणा की। 38 साल की मिताली राज राजस्थान के जोधपुर में एक तमिल फैमिली में पैदा हुई, लेकिन उनकी परवरिश हैदराबाद शहर में हुई। मिताली ने 1999 में वन-डे मैच में डेब्यू किया था और उस समय उनकी उम्र महज 16 साल थी। एक साल पहले विश्वकप में उनकी 114 रन की पारी आज भी याद की जाती है। 

 भारतीय महिला वनडे टीम की कप्तान मिताली राज शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 या उससे अधिक रन बनाने वाली दूसरी महिला क्रिकेटर और भारत की पहली खिलाड़ी बन गईं। मिताली ने शुक्रवार को यहां के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी तीसरे वनडे में 36 रनों की पारी खेलकर 46.73 की औसत से अपने करियर में 10,001 रन पूरे किए। 

मिताली ने भारत के लिए 10 टेस्ट मैच में 663 रन बनाए हैं और उनका टेस्ट में हाईएस्ट स्कोर 214 रन है। भारत के लिए उन्होंने 211 वन-डे मैचों में 50 की औसत से 6938 रन बनाए हैं और 125 रन उनका सर्वोच्च स्कोर है। वह वनडे इंटरनैशनल में 7000 रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनने से सिर्फ 36 रन ही दूर हैं। इसी तरह 89 टी-20 में 37 की औसत से 2364 रन बना चुकी हैं। 

मिताली ने अपने तीसरे टेस्ट में ही करेन रोल्टन के 209 रन के सबसे हाईएस्ट व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड तोड़कर 214 रन की पारी खेली थी।  इंग्लैंड की चार्लेट एडवर्ड्स अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी थीं। मिलाती को उनसे आगे निकलने के लिए अब 299 रन की जरूरत है।  मिताली ने अपने करियर में अब तक 75 अर्धशतक और आठ शतक भी बनाए हैं। 

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्डस एकमात्र महिला क्रिकेटर हैं, जिन्होंने मिताली से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 से अधिक रन बनाए हैं। 41 साल की उम्र में एडवर्डस मई 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हुईं। उन्होंने 191 एकदिवसीय मैचों में 5,992 रन बनाए तथा 95 टी20 मैचों में 2,605 रन तथा 23 टेस्ट मैचों में 676 रन बनाए।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Mithali Raj becomes first Indian batswoman to score 10,000 international runs: BCCI
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget