header ads

शानदार जीत के साथ ही टीम इंडिया ने बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड, ICC टेस्ट चैम्पियनशिप में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी विराट सेना

डिजिटल डेस्क (भोपाल)। लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल (5/48) और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (5/47) के शानदार प्रदर्शन से भारत ने यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को शानदार जीत दर्ज कर ली है। इसके साथ भारत ICC टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंच गया है, जहां उसका मुकाबला 18 जून को लार्ड्स के मैदान पर न्यूजीलैंड से होगा। भारत ने इंग्लैंड को एक पारी और 25 रनों से हराया और 4 मैचों की श्रृंखला में 3-1 से जीत हासिल की है। 

इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम ने एक सीरीज में सबसे अधिक पगबाधा आउट करने का अपना पिछला रिकार्ड तोड़ दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड के साथ जारी चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को रविचंद्रन अश्विन ने जैसे ही इंग्लिश कप्तान जोए रूट को पगबाधा आउट किया, भारत ने किसी एक सीरीज में सबसे अधिक पगबाधा आउट करने के अपने 40 साल पुराने रिकार्ड को बेहतर किया।

भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड के साथ जारी मौजूदा सीरीज में अब तक कुल 25 बल्लेबाजों को पगबाधा आउट किया है। यहां बता दें कि यह संख्या बढ़ भी सकती है, क्योंकि खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड की दूसरी पारी में छह विकेट गिरे थे।

इससे पहले, भारत ने 1979-80 सत्र में आस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई सीरीज में कुल 24 बल्लेबाजों को पगबाधा आउट किया था। इसके बाद भारत ने 2016-17 सीजन में इंग्लैंड के खिलाफ 24 बल्लेबाजों को विकेट के आगे फंसाकर पवेलियन भेजा था। 2016-17 सीजन भारत के लिए खास रहा था, क्योंकि इस सीजन में भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भी 22 बल्लेबाजों को एलबीडब्ल्यू (लेग बिफोर विकेट) आउट किया था।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
India vs England: Know about this unique record 
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget