डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ओपनर रोहित शर्मा को आराम दिया है। उनकी जगह लोकेश राहुल के साथ शिखर धवन ओपनिंग करते दिखेंगे। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 50% दर्शकों को स्टेडियम में एंट्री दी गई है। गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (GCA) ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की थी। 1 लाख 32 हजार क्षमता वाले इस स्टेडियम में अधिकतम सिर्फ 66 हजार दर्शक मैच देख पाएंगे। टेस्ट सीरीज में भी दर्शकों को लेकर यही नियम रखे गए थे।
इस साल अक्टूबर में भारत में ही विश्व कप होना है और इसके लिए विराट ब्रिगेड सही संयोजन और कोर खिलाड़ियों की तलाश में है। भारतीय टीम ने हाल में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट 3-1 से जीती लेकिन यह अलग प्रारूप है और कप्तान इयोन मोर्गन की अगुवाई वाली दुनिया की नंबर एक टी-20 टीम की चुनौती आसान नहीं है।
खबर में खास
- भारतीय टीम टी-20 में वह पिछले सात सीरीज से अजेय है।
- टी-20 क्रिकेट में किसी द्विपक्षीय सीरीज में आखिरी बार फरवरी 2019 में ऑस्ट्रेलिया से 2-0 से हारी थी भारतीय टीम।
- इसके बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज को दो बार और बांग्लादेश, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया को 1-1 बार हरा चुकी है। साउथ अफ्रीका से सीरीज ड्रॉ रही थी।
- इंग्लैंड की टीम किसी टी-20 सीरीज में भारत को पिछले पांच साल से नहीं हरा पाई है।
- भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछली दो द्विपक्षीय टी-20 श्रृंखलाओं को अपने नाम किया है।
- 2017 में भारत में खेली गई सीरीज को टीम इंडिया ने 2-1 से जीता था।
- 2018 में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को उसी की धरती पर तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से हराया था।
- ऐसे में अगर विराट एंड कंपनी इस सीरीज को भी जीत लेती है तो इंग्लैंड के खिलाफ यह उसकी हैट्रिक जीत होगी।
दोनों टीम:
इंडिया: शिखर धवन, लोकेश राहुल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार।
इंग्लैंड: जेसन रॉय, जोस बटलर, डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मोर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद और मार्क वुड।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment