डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी-20 की सीरीज का दूसरा मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जेसन रॉय की 46 रन की पारी की बदौलत इंग्लैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। रॉय लगातार दूसरे मैच में फिफ्टी से चूके हैं। पिछले टी-20 में उन्होंने 49 रन बनाए थे। भारत के लिए वॉशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट चटकाए। युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार को 1-1 विकेट मिला।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड शुरूआत खराब रही और टीम ने पहले ही ओवर में जोस बटलर (0) का विकेट गंवा दिया। उन्हें भुवनेश्वर कुमार ने पगबाधा आउट किया। इसके बाद हालांकि जेसन रॉय (46) और डेविड मलान (24) ने दूसरे विकेट के लिए 50 गेंदों पर 63 रनों की साझेदारी करके इंग्लैंड को मजबूती दी। हालांकि इस साझेदारी के बाद टीम कोई बड़ी साझेदारी नहीं कर सकी और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई। रॉय ने 35 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के की बदौलत 46 रनों की पारी खेली।
उनके अलावा मलान ने 23 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 24, कप्तान इयोन मोर्गन ने 20 गेंदों पर चार चौकों की बदौलत 28, बेन स्टोक्स ने 21 गेंदों पर एक चौके के सहारे 24 और जॉन बेयरस्टो ने 20 रन बनाए। इंग्लैंड ने अपने अंतिम पांच ओवर में 35 रन बनाए और दो विकेट भी गंवाएं।
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। ओपनर शिखर धवन और स्पिनर अक्षर पटेल को बाहर किया गया। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को मौका मिला। उन्हें डेब्यू कैप सौंपी गई। इंटरनेशनल क्रिकेट में यह दोनों का डेब्यू मैच है। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने टीम में एक बदलाव किया है। उन्होंने मार्क वुड को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर टॉम करन को शामिल किया है।
स्कोरकार्ड इंग्लैंड:

दोनों टीमें
इंडिया: लोकेश राहुल, ईशान किशन, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल।
इंग्लैंड: जेसन रॉय, जोस बटलर, डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, इयोन मोर्गन (कप्तान), सैम करन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, टॉम करन और आदिल राशिद।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment