डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इसमें इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया है। सूर्यकुमार यादव की जगह टीम में रोहित शर्मा को जगह दी गई है। वे केएल राहुल के साथ ओपनिंग करने आए। वहीं पिछले मैच में शानदार फिफ्टी जड़ने वाले ईशान किशन तीसरे नंबर बल्लेबाजी करने आए। रोहित और ईशान क्रीज पर मौजूद हैं।
बतां दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज में दोनों टीमें एक-एक मुकाबले जीतकर बराबरी पर हैं। पहला मैच इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीता था। दूसरा मुकाबला इंडिया टीम ने 7 विकेट से अपने नाम किया था।
हेड-टु-हेड
भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 में बराबरी का मुकाबला ही रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 16 टी-20 खेले गए हैं, जिसमें इंग्लैंड ने 8 और इंडिया ने भी इतने ही मैच जीते हैं। टीम इंडिया ने घर में इंग्लैंड से 8 टी-20 खेले, जिसमें से 4 जीते और 4 में ही हार मिली। दोनों टीम के बीच अब तक 6 द्विपक्षीय टी-20 सीरीज खेली गईं। इसमें भारत ने 2 और इंग्लैंड ने 3 सीरीज जीतीं। एक ड्रॉ रही। पिछली सीरीज में भारत ने इंग्लैंड को उसी के घर में 2-1 से हराया था।
कोहली के पास सबसे ज्यादा कैच लेने वाले दूसरे भारतीय बनने का मौका
कोहली एक कैच लेने के साथ ही सबसे ज्यादा कैच के मामले में दूसरे भारतीय बन जाएंगे। फिलहाल, कोहली के नाम टी-20 में 42 कैच दर्ज हैं। वे इस मामले में सुरेश रैना (42 कैच) को पीछे छोड़ देंगे। भारतीयों में पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 57 कैच के साथ टॉप पर हैं।
कोहली 2 कैच लेने के साथ ही ओवरऑल टॉप-10 कैचर में शामिल होंगे। इस मामले में वे वेस्टइंडीज के दिनेश रामदीन (43 कैच) को पीछे छोड़ देंगे। 9वें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर (44 कैच) हैं। ओवरऑल साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स 65 कैच के साथ टॉप काबिज हैं।
दोनों टीमें
- इंडिया: लोकेश राहुल, रोहित शर्मा, ईशान किशन, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल।
- इंग्लैंड: जेसन रॉय, जोस बटलर, डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, इयोन मोर्गन (कप्तान), सैम करन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड और आदिल राशिद।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment