डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। भारतीय और इंग्लैंड की टीमें शनिवार को यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले पांचवें टी20 मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेंगी। टी-20 प्रारूप की दो शीर्ष टीमों के बीच शनिवार को दिलचस्प निर्णायक मुकाबले में एक-दूसरे से इक्कीस साबित होने की होड़ रहेगी।
भारत को पहले मुकाबले में हार मिली थी जबकि दूसरे मैच में उसने इंग्लैंड को पराजित किया था। तीसरे मैच में इंग्लैंड ने जीत हासिल कर बढ़त ली तो वहीं भारत ने चौथा मुकाबला जीत सीरीज 2-2 से बराबर कर दी थी। इस सीरीज में पहले तीन मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते थे। लेकिन, चौथे मुकाबले में टीम इंडिया लक्ष्य का बचाव करने में सफल रही और इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जड़ा था।
भारत ने गेंदबाजों के दम पर जीते दोनों मैच
इन दोनों मैच में तेज गेंदबाजों ने भी बड़ी भूमिका निभाई। भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर के खिलाफ इंग्लिश बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए। दूसरे टी-20 में भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण ने इंग्लैंड को संतोषजनक स्कोर पर रोका तथा चौथे टी-20 में जब बेन स्टोक्स बड़े शॉट लगा रहे थे तो भारत का तेज आक्रमण ने एक बार फिर उसे मैच में वापसी कराई।
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने दोनों मैच में बड़ा योगदान दिया
भारत ने इस सीरीज में जो दो मुकाबले जीते उनमें मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों का बड़ा योगदान रहा। ईशान किशन ने दूसरे मैच में बेहतरीन पारी खेल टीम की जीत में अहम भूमिका अदा की थी।
जिस पिच पर चौथा मैच हुआ, उसी पर पांचवा मैच होगा
चौथे टी-20 की पिच में तीसरे मैच की तुलना में तेजी कम थी और पांचवें तथा अंतिम टी-20 मैच में भी इसी समान पिच होने की संभावना है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी चौथे मैच के पिच की सराहना करते हुए कहा था कि पिच अन्य किसी मुकाबले से बेहतर थी।
भारत के लिए सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल की फॉर्म चिंता का विषय है जो सीरीज के चार मुकाबलों में अपना जलवा बिखेरने में नाकाम रहे हैं। पहले तीन मैच में 1,0,0 बनाने के बाद राहुल ने चौथे मैच में 17 गेंदें खेल 14 रन बनाए थे।
राहुल की फॉर्म चिंताजनक
भारत के लिए इस शृंखला का एक और सकारात्मक पहलू हार्दिक पंड्या का गेंदबाजी में योगदान देना रहा। बृहस्पतिवार को उन्होंने चार ओवर में केवल 16 रन देकर दो विकेट लिए थे। युजवेंद्र चहल की जगह चुने गए लेग स्पिनर राहुल चाहर ने भी अच्छी गेंदबाजी की जबकि वाशिंगटन सुंदर प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे। शीर्ष क्रम में केएल राहुल की फॉर्म भारत के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने पहले तीन मैचों में 01, 00 और 00 का स्कोर बनाया और चौथे मैच में भी 14 रन से आगे नहीं बढ़ पाए थे।
आर्चर और वुड प्रभावी
इंग्लैंड भी जोस बटलर और विश्व के नंबर एक बल्लेबाज डेविड मलान के प्रदर्शन में निरंतरता की उम्मीद कर रहा होगा। तेज गेंदबाज जोफरा आर्चर और मार्क वुड ने प्रभाव छोड़ा लेकिन उन्हें क्रिस जॉर्डन से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला जिन्होंने चौथे टी20 में सर्वाधिक रन लुटाए। लेकिन क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में बादशाहत की जंग में इंग्लैंड की निगाहें शृंखला जीतकर विश्व कप के लिए अपनी तैयारियों को मूर्तरूप देना है।
इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं :
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), लोकेश राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, वरूण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, टी. नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, नवदीप सैनी और शार्दुल ठाकुर।
इंग्लैंड : इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करेन, टॉम करेन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंग्स्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जैसन रॉय, बेन स्टोक्स, रीस टोप्ले और मार्क वुड।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment